फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   poisonous liquor case

सिकंदराबाद में जहरीली शराब पीने से एक और ग्रामीण की हुई मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
poisonous liquor case
विलाप करते मृतक भगवत के परिजन। - फोटो : SIKANDRABAD
सिकंदराबाद में जहरीली शराब पीने से एक और ग्रामीण की हुई मौत
विज्ञापन

बुलंदशहर/सिकंदराबाद। जहरीली शराब पीने से गांव जीतगढ़ी निवासी एक अन्य वृद्ध भगवत की शनिवार सुबह मेरठ मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, अब मृतकों की संख्या पांच से बढ़कर छह पहुंच गई है। शव पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद उनका गांव में ही अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, छठवीं मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव जीतगढ़ी में बृहस्पतिवार देर रात से जहरीली शराब पीने के कारण लोगों की मौत का सिलसिला शनिवार सुबह तक जारी रहा। शुक्रवार तक जीतगढ़ी निवासी पांच ग्रामीणों की मौत हुई थी। जबकि, 15 लोगों का उपचार चल रहा था। इन्हीं 15 लोगों में से गंभीर रुप से बीमार भगवत सिंह (63) पुत्र श्यौराज सिंह को हायर मेडिकल सेंटर मेरठ, अजय पुत्र श्यौराज, संजय पुत्र वेदराम, ऋषिपाल सिंह पुत्र रनवीर, वीरेंद्र पुत्र सुक्खा सिंह और प्रेम सिंह को हायर मेडिकल सेंटर जिम्स नोएडा के लिए शुक्रवार शाम हालत बिगड़ने पर रेफर कर दिया था। मेरठ मेडिकल में उपचार के दौरान भगवत सिंह की शनिवार सुबह मौत हो गई। जिसके बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के पुत्र संजीव ने बताया कि शुक्रवार देर शाम उसके पिता की हालत गंभीर होने पर उन्हें उपचार के लिए मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान शनिवार की सुबह करीब चार बजे उनकी मौत हो गई। सुबह करीब आठ बजे भगवत का शव गांव में पहुंचा। इसके बाद पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में परिजनों ने भगवत का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

मौत के बाद भी भगवत के मुंह से टपकता रहा खून
सिकंदराबाद। जहरीले शराब की भयावता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भगवत की मौत के बाद भी उसके मुंह से खून टपकना बंद नहीं हुआ। शव को अंतिम संस्कार को ले जाने के दौरान भगवत के मुंह से लगातार खून टपकता रहा। रास्ते में जगह-जगह खून के धब्बे पड़े हुए थे। भगवत का शव जब गांव पहुंचा तो उसके मुंह से बहता खून नहीं रूक पा रहा था और अंतिम संस्कार के दौरान तक मुंह से खून निकलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूरी करते हैं मृतक के पुत्र
जानकारी के अनुसार मृतक के तीन बेटे है। बड़ा बेटा संजीव (40वर्ष), ललित (28वर्ष), अरविंद (33वर्ष) है। ललित, अरविंद विवाहित है। जबकि संजीव अविवाहित है। तीनों ही बेटे मजदूरी कर अपना व परिवार का भरण पोषण करते हैं।

सिकंदराबाद के गांव जीतगढ़ी में अवैध शराब के सेवन से एक वृद्ध भगवत की शनिवार सुबह मेरठ मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हुई है। शव परिजनों को सौंप दिया है। गांव में मरने वालों की संख्या छह हो गई है। - रविंद्र कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed