{"_id":"57127b6e4f1c1ba9694a6c0b","slug":"poisoned-wine-killing-two-three-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":" शराब बनी जहर, दो की मौत, तीन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब बनी जहर, दो की मौत, तीन गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 16 Apr 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
का्रइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सस्ते में खरीदी गई शराब जहर बन गई और उसे पीने के बाद भीमनगर मोहल्ले में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन की हालत गंभीर है। उन्हें इलाज के लिए मेरठ भेजा गया।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस-प्रशासन के अफसर पहुंचे तो ग्रामीणों ने मोहल्ले में अवैध शराब बिक्री को लेकर हंगामा किया। डीएम ने मामले की जांच एसडीएम सदर को सौंपते हुए मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये की राहत राशि देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
वहीं, आबकारी अधिकारी ने शराब के जहरीली होने से इनकार करते हुए अधिक शराब पीने से मौत की आशंका जाहिर की है। मोहल्ला भीमनगर निवासी लोकेश उर्फ कलुवा (22) पुत्र रमेश के चाचा हरीशंकर ने बताया कि अंबेडकर जयंती पर हुए जश्न के बाद लोकेश, हेमराज उर्फ बंटी (45) पुत्र तुलेराम, रमेश (50)पुत्र जहारिया, राकेश (40)पुत्र रामसिंह, तिलक (28)पुत्र जवाहर सिंह ने शुक्रवार शाम जमकर शराब पी।
विज्ञापन
सभी मजदूरी करते हैं। मोहल्ले वालों के मुताबिक बीती रात ही उन्होंने बेहद सस्ते में शराब खरीदी थी। पीने के बाद देर रात सभी को सांस लेने में दिक्कत हुई। इससे पहले की परिजन अस्पताल पहुंचते, शनिवार सुबह लोकेश (22) ने दम तोड़ दिया।
कुछ ही देर बाद में पता चला कि हेमराज की हालत भी खराब है। परिजन उसे जिला अस्पताल ले जाने लगे तो रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रमेश, राकेश और तिलक को गंभीर हालत में मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
लोकेश और हेमराज के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। लोकेश के भाई गिरीश ने थाने में घटना की तहरीर दी है।