{"_id":"571bb4294f1c1b98788b4864","slug":"plundered-the-hands-of-middlemen-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिचौलियों के हाथों लुट रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिचौलियों के हाथों लुट रहे किसान
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 23 Apr 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
किसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेहूं की गुणवत्ता खराब बता क्रय केंद्रों से लौटाए गए किसान अनाज मंडियों में बिचौलियों के हाथों लुट रहे हैं। मंडियों में 1400 से 1450 रुपये के बीच गेहूं खरीदा जा रहा है। जबकि गेहूं का घोषित समर्थन मूल्य 1525 रुपये है। सूत्रों के मुताबिक क्रय केंद्र प्रभारी बिचौलियों के साथ सेटिंग कर किसानों को लौटा रहा हैं।
विज्ञापन
अब तक महज 10,174 मीट्रिक टन गेहूं की खरीदारी की गई है। लक्ष्य के सापेक्ष अब भी गेहूं खरीद की रफ्तार धीमी है। करीब 30 केंद्र ऐसे हैं जहां 100-100 एमटी से कम गेहूं खरीद की गई है।
विज्ञापन
सरकारी केंद्रों पर गेहूं की कम खरीद होने का कारण क्रय केंद्र प्रभारियों और बिचौलियों की सेटिंग को बताया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि केंद्रों पर खराब गुणवत्ता बताकर किसानों को लौटाया जा रहा है। ऐसे में किसान कम दाम पर अनाज मंडियों में गेहूं बेचने को मजबूर हैं।
विज्ञापन