फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Players showed talent on the first day of sports competition

Bulandshahar News: खेल प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
Players showed talent on the first day of sports competition
बीबीनगर के राजकीय महाविद्यालय में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में गोला फेंका ​खिलाड़ी। स्रोत: संस
बीबीनगर। राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें पहले दिन 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, डिस्कस थ्रो, भाला फेंक और गोला फेंक स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को होगा। इस दौरान विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज छात्र आकाश गौतम, छात्रा प्राची सिरोही व प्रियांशी को मशाल देने और खिलाड़ियों के मार्च पास्ट के साथ हुआ। प्राचार्या प्रो. जीनत जैदी व क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. राजेश कुमार ने मां शारदे के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। डा. जीनत जैदी ने कहा कि युवाओं को खेल की भावना से खेलते हुए इसे अपने जीवनचर्या का अनिवार्य अंग बनाना चाहिए। खेल से स्वस्थ शरीर का निर्माण होता है।
विज्ञापन

क्रीड़ा प्रभारी डॉ राजेश कुमार ने खेल के नियम, मर्यादा व अनुशासन की शपथ दिलाई और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भारत आज परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। भारतीय खिलाड़ियों ने विश्व पटल पर भारत का परचम लहराया है। बताया कि विजेताओं के नाम मंगलवार को घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन छात्रा रिया मोहन और वंदना मोहन ने किया। बालिका वर्ग की सभी स्पर्धाएं डॉ. ललिता, भारती, पूजा राय, नाजमीन व डॉ. अंजली गर्ग ने संपन्न कराई। बालक वर्ग की सभी स्पर्धाएं डॉ. राजेश कुमार, डॉ. जीत सिंह, डॉ. हरेंद्र सिंह, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. शरद कुमार भटनागर और मुकेश सैनी आदि ने संपन्न कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed