फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Planted 1.65 crore saplings in five years, yet greenery has not increased

Bulandshahar News: पांच साल में 1.65 करोड़ पौधे रोपे फिर भी नहीं बढ़ी हरियाली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jun 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
Planted 1.65 crore saplings in five years, yet greenery has not increased
बुलंदशहर। पिछले पांच साल में जिले में 1.65 करोड़ से अधिक पौधे रोपे गए फिर भी जिले में हरियाली नहीं बढ़ी। रोपे गए ज्यादातर पौधे नष्ट हो चुके हैं। अमर उजाला की पड़ताल में कहीं तो ट्री गार्ड भी गायब हो चुके हैं। निशानी के लिए केवल गड़्ढे बचे हैं। हालांकि वन विभाग के रिकाॅर्ड में केवल 10 से 15 फीसदी ही पौधे नष्ट हुए हैं। वन विभाग का रिजर्व फॉरेस्ट का दायरा 7,726 हेक्टेयर पर ही सीमित है।
विज्ञापन


हाईवे किनारे नहीं दिखी हरियाली
पांच साल में हाईवे किनारे वन विभाग ने 20 लाख पौधे लगवाए हैं लेकिन कहीं भी हरियाली देखने को नहीं मिली।हाईवे किनारे जहां पौधे लगाए गए उनके गड्ढ़े समतल हो चुके हैं। कुछ स्थानों पर कुछ पौधे जीवित दिखाई दिए। पौधों को सुरक्षित रखने के लिए लगाए गए ट्री गार्ड कुछ ही स्थानों पर दिखाई दिए। ज्यादातर जगह या तो टूट चुके हैं या गायब हैं।
विज्ञापन


वलीपुरा नहर किनारे सूखे मिले पौधे
वन विभाग ने पिछले साल वलीपुरा नगर पर एक लाख से अधिक पौधे रोपे थे। शुक्रवार को स्थिति देखी गई तो वहां 40 फीसदी पौधे भी जीवित दिखाई नहीं दिए। इस समय पौधों की जगह घास और झाड़ियां उगी मिलीं। नहर से वन विभाग का कार्यालय चंद कदमों की दूरी पर है। यदि यहां पर पौधों की स्थिति ऐसी है तो अन्य स्थानों पर कैसी होगी, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले पांच साल में रोपे गए पौधे
वर्ष - पौधों की संख्या
2018 - 16,46,475
2019 - 32,27,509
2020 - 33,13737
2021 - 40,19,898
2022 - 43,12,223

फिर 37.70 लाख पौधे लगाने की तैयारी शुरू
अब एक बार फिर से वन विभाग ने 37,70,300 पौधे लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसकी जिम्मेदारी वन विभाग के साथ 26 विभागों को दी गई है। डीएफओ के अनुसार विभाग ने लक्ष्य से अधिक पौधे तैयार कर लिए हैं। अब शासन से पौधरोपण की तिथि मिलने का इंतजार है।


जो भी पौधे लगाए जाते हैं, उनमें से 10 से 15 फीसदी पौधे नष्ट हो जाते हैं। जिले में जहां भी पौधे लगाए गए हैं, वहां पर अधिकतर पेड़ बन चुके हैं। ट्री गार्ड की मियाद पूरी हो चुकी है। रोपित होने वाले नए पौधों को बचाने के लिए नए ट्री गार्ड लगाए जाएंगे। - विनीता सिंह, डीएफओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed