फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Pitbull attacks two innocent children, injures them

Bulandshahar News: पिटबुल ने दो मासूमों पर किया हमला, जख्मी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Pitbull attacks two innocent children, injures them
जिला चिकित्सालय की ओपीडी में बच्चे को एआरवी लगाते फार्मासिस्ट। संवाद
बुलंदशहर। खतरनाक प्रजाति के पालतू कुत्तों के हमले की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। अब पिटबुल के हमले में दो बच्चे घायल हो गए हैं। दोनों को जिला चिकित्सालय में वैक्सीन लगाई गई। यही नहीं, शनिवार को जिला चिकित्सालय की ओपीडी में चार मरीज एआरएस व 150 एआरवी लगवाने पहुंचे। इनमें से अधिकांश को पालतू कुत्तों और बिल्ली ने काटा है।
विज्ञापन

अनूपशहर क्षेत्र स्थित गांव तोरई निवासी त्रिलोक चंद के परिवार ने पिटबुल प्रजाति का कुत्ता पाल रखा है। बृहस्पतिवार शाम त्रिलोक चंद का 13 वर्षीय पुत्र प्रियांश घर में खेल रहा था, तभी कुत्ता उस पर झपट पड़ा। प्रियांश ने बताया कि कुत्ते ने पैर पर दो जगह काटा है। शुक्रवार को परिजन उसे लेकर अनूपशहर सीएचसी पहुंचे तो एआरवी लगाने के बाद एआरएस लगवाने के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। शनिवार को उन्होंने जिला चिकित्सालय की ओपीडी में एआरएस लगवाई।
विज्ञापन

वहीं, शांति नगर निवासी 11 वर्षीय यशवी को भी पालतू पिटबुल ने काट लिया। इसके अलावा बड़ी मामन निवासी तफ्सील के आठ वर्षीय पुत्र अयान को एक निराश्रित कुत्ते ने पीछे से हमला कर घायल कर दिया। अयान की पीठ पर जख्म है। इनको भी जिला चिकित्सालय में उपचार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को ओपीडी में 70 वर्षीय कृपा देवी, 13 वर्षीय शानू और 12 वर्षीय प्रियंका को भी जख्म गहरा होने पर एआरएस लगाई गई। वहीं, जहांगीराबाद से एक महिला अपने ढाई साल के पुत्र उबेर को कुत्ते के काटने के एक माह बाद एआरएस लगवाने पहुंची, लेकिन टीकाकरण की समयसीमा समाप्त हो जाने के कारण महिला को वापस भेज दिया गया।
--
शनिवार को जिला चिकित्सालय की ओपीडी में चार को एआरएस और 150 को एआरवी लगाई गई। अधिकांश मामले पालतू कुत्तों व बिल्ली के काटने के रहे।
-डॉ. प्रदीप राणा, प्रभारी सीएमएस जिला चिकित्सालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed