फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Pistol factory caught in Pahasu, one arrested

Bulandshahar News: पहासू में तमंचा फैक्टरी पकड़ी, एक गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Pistol factory caught in Pahasu, one arrested
पहासू। पुलिस ने शनिवार रात को अल्लीपुर गांव के जंगलों में स्थित आम के बाग में चल रही अवैध तमंचा फैक्टरी पकड़ी। मौके से पुलिस ने छह तमंचे, एक अधबनी पिस्टल, छह कारतूसर, तमंचा बनाने के उपकरण बरामद किए। वहीं पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मुनेंद्र पाल सिंह ने बताया कि शनिवार रात को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अल्लीपुर गांव में रात के समय तमंचे तैयार हो रहे हैं। जिनकी अवैध रूप से आस-पास के गांव में तस्करी होगी। ऐसे में वह पुलिस टीम के साथ जांच के लिए निकल गए। गांव में गोपनीयता से चेकिंग शुुरू कर दी। जब वह जंगलों की तरफ गए तो वहां कुछ गतिविधि होती दिखाई दी। वहां पर पहुंच कर देखा कि एक व्यक्ति तमंचे तैयार कर रहा था।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को मौके से पकड़ लिया, इसकी पहचान सुनील निवासी भैय्यापुर, थाना पहासू, बुलंदशहर के रूप में हुई है। जांच की गई तो देखा गया कि आरोपी के खिलाफ बुलंदशहर जिले में ही अलग-अलग थानों में 17 से अधिक मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जिसमें दहेज हत्या, धमकी, मारपीट, लूट और आर्म्स एक्ट के मुकदमें दर्ज हैं। आरोपी के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed