{"_id":"5921e6164f1c1b4d6a5363c8","slug":"pipeline-did-not-come-but-water-came","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप लाइन तो बिछी लेकिन नहीं आया पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप लाइन तो बिछी लेकिन नहीं आया पानी
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 22 May 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
Pipe Line
- फोटो : pipe line
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के वार्ड सात में पाइप लाइन तो बिछा दी गई लेकिन उसमें अभी तक पानी नहीं छोड़ा गया। इसके कारण कॉलोनीवासी पीने के पानी के लिए तरसते रहे। ऐसे में लोगों को सबमरसेबल और नलों की मदद लेनी पड़ रही है।
विज्ञापन
इसके अलावा कई स्थानों पर कूडे़-गंदगी के ढेर मिले। जहां आवारा पशु घूमते नजर आए। कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइट खराब हैं। वार्ड की अधिंकाश गलियों की सड़के बदहाल हैं। नगर स्थित वार्ड नंबर सात में सराय मुर्तजा और तरीनान का कुछ कुछ हिस्सा आता है।
विज्ञापन
कॉलोनी के लोगों ने बताया कि पांच माह पहले कॉलोनी में पानी की पाइप लाइन नगरपालिका ने डलवाई गई थी। अभी तक कॉलोनी के लोगों को पानी नसीब नहीं हुआ है। ऐसे में सरकारी नलों और सबमरसेबल से काम चलाना पड़ता है।
विज्ञापन
अधिकांश गलिया टूटी और उखड़ी हैं। कॉलोनी में कई स्थानों पर पोल पर लगी स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। वार्ड में कई दिनों से कूड़ा नहीं उठाया गया है। कूडे़-गंदगी के ढेर लगे मिले। विकास के मामले में सराय मुर्तजा का हाल बदहाल मिला। लोगों ने बताया कि सफाईकर्मी कभी-कभी ही कूड़ा उठाने आता है।