{"_id":"6a08ab2e18933a946608fe0f","slug":"pet-dog-attacks-five-year-old-girl-injured-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-112645-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पांच वर्षीय बच्ची पर पालतू कुत्ते ने किया हमला, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पांच वर्षीय बच्ची पर पालतू कुत्ते ने किया हमला, घायल
विज्ञापन
पहासू। क्षेत्र के नगला खेड़ा गांव में शुक्रवार शाम को घर के बाहर खेल रही पांच वर्षीय बच्ची पर पालतू कुत्ते ने हमला कर दिया। इसमें बच्ची के चेहरे, कमर, पैर व अन्य अंगों पर कुत्ते ने काट लिया। घायल बच्ची को परिजन तुरंत अस्पताल लेकर गए। आरोप है कि कुत्ते मालिक ने गलती नहीं मानी बल्कि पीड़ित को ही धमकी देने लगा।
नगला खेड़ा गांव निवासी जुल्फीकार ने बताया कि शुक्रवार शाम को वह किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। घर पर उनकी पत्नी व बच्चे मौजूद थे। तभी उनकी पांच साल की बेटी माहिरा घर के बाहर खेलने चली गई। पड़ोसी के पालतू कुत्ते ने माहिरा पर हमला कर दिया और बुरी तरह से काटने लगा। बच्ची का शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए, जिन्होंने कुत्ते को वहां से भगाया। तभी पीड़ित की पत्नी वहां आ गई और बच्ची को अंदर लेकर गई। बच्ची के पैर, कमर, चेहरे, गर्दन और अन्य अंगों पर कुत्ते ने काट लिया था, जिससे माहिरा गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़ित ने पड़ोसी युवक को फोन किया और बच्ची को अस्पताल लेजाकर इंजेक्शन लगवाने के लिए कहा। इस बात पर पड़ोसी पीड़ित पर भड़क गया। पीड़ित की पत्नी बच्ची को लेकर सीएचसी पहुंचीं और इंजेक्शन लगवाया। पीड़ित ने मामले में शनिवार को तहरीर देकर आरोपी कुत्ते के मालिक पर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द कार्रवाई की जाएगी।
सीएचसी प्रभारी डॉ. मनोज कुमार का कहना है कि बच्ची के कमर व चेहरे पर कुत्ते ने काटा था। बच्ची को एआरवी और एआरएस लगा दिए गए थे।