फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   People struggling with waterlogging demonstrated against the municipality

जलभराव से जूझ रहे लोगों ने पालिका के खिलाफ किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
People struggling with waterlogging demonstrated against the municipality
धमैड़ा रोड पर एक गली में जलभराव को लेकर प्रदर्शन करते युवा। - फोटो : BULANDSHAHR
जलभराव से जूझ रहे लोगों ने पालिका के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर के धमैड़ा अड्डा निवासी लोगों को काफी समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत करने के बावजूद लोगों को जलभराव की समस्या से छुटकारा नहीं मिल रहा है। बुधवार को कॉलोनी के लोगों ने जलभराव को लेकर पालिका के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।

नगर के धमैड़ा अड्डा निवासी मनीष चौधरी ने बताया कि काफी समय से कॉलोनी के लोग जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। कालोनी की नालियों की जल निकासी सही ढंग से न होने के कारण कालोनी में जलभराव हो जाता हैं। जिससे कालोनी में मच्छरों का आतंक भी बढ़ गया हैं। कई बार पालिका अफसर और जिला प्रशासन से जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। लेकिन कोई समाधान नहीं हो पा रहा हैं। जलनिकासी की मांग को लेकर कालोनी के लोगों ने पालिका के विरुद्ध नारेबाजी कर रोष जताया। साथ ही जलभराव से जल्द निजात दिलाने की मांग की। इस दौरान प्रदीप, रोहित, यश कुमार, हिमांशु और राजीव समेत अन्य लोग शामिल रहे। पालिका ईओ निहाल चंद ने बताया कि जलभराव की समस्या संज्ञान में नहीं है और न ही कोई शिकायत मिला हैं। संबंधित मामला यदि पालिका क्षेत्र का है तो मामले की जांच करवाकर समाधान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed