फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   People shivered due to fog and cold wave, minimum mercury remained at 4 degrees

Bulandshahar News: कोहरे और शीतलहर से कांपे लोग, न्यूनतम पारा 4 डिग्री पर टिका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
People shivered due to fog and cold wave, minimum mercury remained at 4 degrees
नेशनल हाईवे-34 पर कोहरे के बीच वाहनों की लाइट जलाकार जाते चालक।   - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है, बर्फीली हवाओं से लोग कांप रहे हैं। घने कोहरे से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है, वाहनों की रफ्तार भी थम सी गई। जिले में पिछले तीन दिन से न्यूनतम तापमान 4 डिग्री पर टिका है। सोमवार को दोपहर धूप निकलने के बाद लोगों को कुछ राहत मिली लेकिन, शाम होते ही फिर कोहरा शुरू हो गया। मौसम वैज्ञानिक अभी कोहरे से निजात मिलने की बात से इन्कार कर रहे हैं।
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से हवाओं का मिजाज बर्फीला हो गया है। गलन भरी सर्दी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। रात का तापमान लगातार गिर रहा है। दिन में बर्फीली हवाएं लोगों के हाथ-पैर सुन्न कर रही हैं। रविवार की रात से सोमवार सुबह करीब 10 बजे तक कोहरे में दृश्यता शून्य रही। वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। स्थिति यह रही कि घने कोहरे के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही ठंड अधिक होने के कारण लोग घरों में कैद रहे। दिनभर लोग अलाव, हीटर व आग के सामने बैठे रहे। धूप निकली तो कुछ राहत मिली, लेकिन शाम होते ही फिर कोहरे व शीतलहर ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता 48 और हवा की गति 6 से 8 घंटे के बीच रही। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि घने कोहरे और ठंड से अभी तीन-चार दिन तक राहत नहीं मिलने वाली है। शीतलहर के साथ कोहरा छाया रहेगा। रात का न्यूनतम तापमान लगातार कम हो रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम 4 डिग्री सेल्सियस ही रहने की संभावना है।
विज्ञापन

265 दर्ज किया गया एक्यूआई
तापमान के साथ एक्यूआई के स्तर में लगातार उतार-चढ़ाव दिख रहा है। सोमवार को शहर का एक्यूआई 265 के पार पहुंच गया। एक्यूआई में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। 300 के पार एक्यूआई होता है तो इससे हवा ठीक नहीं रहती।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज भी बंद रहेंगे आठवीं तक के सभी स्कूल
घना कोहरा और अत्यधिक सर्दी के कारण कक्षा आठ तक के सभी बोर्ड के स्कूलों मंगलवार को भी बंद रहेंगे। बीएसए डॉ. लक्ष्मीनारायण ने बताया कि डीएम के निर्देश पर कोहरा व जारी शीतलहर को देखते हुए 16 जनवरी तक कक्षा आठवीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। इस आदेश का पालन न करने पर संबंधित स्कूल के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed