{"_id":"58a48fe94f1c1b4f54d866ca","slug":"people-report-raging-xen-lock-into-office-hungama","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपोर्ट पर भड़के लोग, एक्सईएन के दफ्तर में डाला ताला, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिपोर्ट पर भड़के लोग, एक्सईएन के दफ्तर में डाला ताला, हंगामा
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Wed, 15 Feb 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
स्याना में एक्सईन कार्यालय पर धरना भाकियू के कार्यकर्ता।
- फोटो : ब्यूरो
गांव हाजीपुर में करंट से संविदाकर्मी की मौत के बाद हुई पिटाई पर जेई के एफआईआर दर्ज कराने के विरोध में बुधवार को फिर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। भाकियू पदाधिकारियों के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने स्याना के एक्सईन कार्यालय का घेराव कर तालाबंदी कर दी। बाद में सीओ चितरंजन चौहान के मुकदमा समाप्त करने के आश्वासन पर लोग शांत हुए और ताला खोलकर धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
रविवार को ग्राम हाजीपुर के जंगल में संविदाकर्मी अमरदीप की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साई भीड़ ने जेई को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की। बाद में मुआवजे के रूप में पांच लाख रूपये मृतक के परिजनों को देने पर फैसला हुआ व पुलिस ने जेई को मुक्त कराया।
विज्ञापन
सोमवार को फैसले के आधार पर स्याना के एक्सईन कार्यालय में एक्सईन राकेश मोहन ने मृतक के पिता खेमचन्द को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता सभ्रांत नागरिकों के बीच सौंप दी। इधर इस घटना के विरोध में जेई संगठन के लोगों ने एक्सईन कार्यालय पर आकर अपना आक्रोश जताया।
विज्ञापन
बाद में जेई सचिन कुमार ने बुगरासी पुलिस चौकी में छह अज्ञात सहित 56 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। इससे लोगों में आक्रोश फैल गया। बुधवार को भाकियू के तत्वावधान में स्याना एक्सईन कार्यालय का घेराव करते हुए तालाबंदी की गई। मौके पर तहसीलदार इदरीश अहमद व कोतवाल आरके शर्मा सहित स्याना सर्किल का फोर्स पहुंच गया।
बाद में सीओ चितरंजन चौहान द्वारा ग्रामीणों के विरूद्ध दर्ज मुकदमे को समाप्त करने के आश्वासन पर विरोध प्रदर्शन समाप्त हुआ। भाकियू के मेरठ मंडल अध्यक्ष मांगेराम त्यागी, जिलाध्यक्ष कैप्टन बिशन सिंह सिरोही, कैप्टन यशवीर सिंह, मलखान सिंह चौहान, आरिफ खां, कान्ति चौहान, रूपबसंत चौहान, दयाचंद त्यागी आदि मौजूद रहे।