फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   People remained troubled throughout the night due to power supply interruption in 35 villages.

Bulandshahar News: 35 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप रहने से रातभर परेशान रहे लोग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर/बुगरासी/नरौरा। उमस भरी गर्मी में बिजली की अंधाधुंध कटौती के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। शुक्रवार रात बुगरासी और नरौरा में 33 केवीए लाइन में फाल्ट के कारण 70 हजार से अधिक लोगों को बिजली कटौती से परेशानी हुई। स्थिति यह रही कि बुगरासी में पूरी रात तो नरौरा में रात के समय तीन घंटे बिजली गुल रही।
विज्ञापन


शुक्रवार रात 33 केवीए विद्युत लाइन में फाल्ट के चलते बुगरासी बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप रही। पूरी रात गर्मी और मच्छरों के प्रकोप के चलते गांव सुलैला, हाजीपुर, बरहाना, किरयावली, जलालपुर समेत 15 से अधिक गांवों के साथ कस्बे के कुल 70 हजार लोगों को रातभर परेशानी झेलनी पड़ी। कस्बा निवासी सुशील अग्रवाल, मुकुल जिंदल, बलवीर सिंह, सईद सैफी ने बताया कि शुक्रवार को दिन में जर्जर लाइन बदलने के चलते बहुत कम बिजली दी गई। रात में फिर 33 केवीए की लाइन में फाल्ट हो गया जिससे पूरी रात आपूर्ति ठप रही। इसके बाद शनिवार को दिन में फिर से जर्जर तारों के बदलने के कारण विद्युत आपूर्ति की स्थिति बदत्तर रही। उपखंड अधिकारी कृष्णा नंदन ने बताया कि हाइटेंशन लाइन में फाल्ट के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी हुई। समस्या को दूर कर बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई थी।
विज्ञापन



20 गांवों की तीन घंटे गुल रही बिजली

भीमपुर दौराहा बिजलीघर से आ रही 33 केवीए की पुरानी लाइन में फाल्ट से शुक्रवार को तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। नगर के साथ 20 से अधिक गांवों के लोगों को उमस भरी गर्मी में बिजली न होने से परेशानी हुई। देर रात करीब दो बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। आए दिन फाल्ट के नाम पर बिजली कटौती से अब क्षेत्र की जनता परेशान हो चुकी है। बिजली कटौती के कारण क्षेत्र के लोग रात के समय छत और सड़कों पर टहलने के लिए मजबूर हैं। अवर अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया कि अधिक लोड के कारण 33 केवीए का ट्रासंफार्मर जलने से समस्या हुई। जिसे सही कराकर आपूर्ति सुचारू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed