{"_id":"68fe5a63482933af260c19ff","slug":"people-protested-against-the-toxic-smoke-emanating-from-the-fire-at-the-dumping-ground-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-142597-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: डंपिंग ग्राउंड में आग से उठ रहे जहरीले धुएं को लेकर लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: डंपिंग ग्राउंड में आग से उठ रहे जहरीले धुएं को लेकर लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
स्याना के बुगरासी मार्ग स्थित नगर पालिका के डंपिंग ग्राउंड के बाहर विरोध प्रदर्शन करते लोग। सं
स्याना। नगर के बुगरासी मार्ग स्थित नगर पालिका के डंपिंग ग्राउंड में पिछले दो दिनों से लगातार जल रही आग ने स्थानीय निवासियों का जीना मुहाल कर दिया है। डंपिंग ग्राउंड से उठ रहे जहरीले धुएं और दुर्गंध के कारण आसपास के लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। इसी को लेकर रविवार को लोगों ने आक्रोश जताते हुए नगर पालिका की कूड़ा ले जाने वाली गाड़ियों को डंपिंग ग्राउंड के बाहर रोक दिया और विरोध प्रदर्शन किया।
नगर निवासी धीरज त्यागी ने बताया कि डंपिंग ग्राउंड में लगातार जल रहे कूड़े से निकलने वाला जहरीला धुआं पूरे इलाके में फैल रहा है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को खांसी, आंखों में जलन व सिरदर्द की शिकायत हो रही है। उन्होंने कहा कि बार-बार शिकायत के बावजूद नगर पालिका प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
शिवम अग्रवाल ने कहा कि डंपिंग ग्राउंड नगर से बिल्कुल सटा हुआ है, ऐसे में यहां कूड़े में आग लगाना या उसे खुली जगह पर डालना लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि यदि नगर पालिका ने शीघ्र ही इस समस्या का समाधान नहीं किया तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचीं सभासद सरिता आर्य व पालिकाकर्मियों ने लोगों को समझाकर जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया। नगर पालिका ईओ सेवाराम राजभर ने बताया कि डंपिंग ग्राउंड में शरारती तत्वों द्वारा आग लगाने से धुआं फैला है। नगर पालिका के कर्मचारियों ने आग को बुझा दिया है। डंपिंग ग्राउंड में आग लगाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी।