फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   People frightened by the sound of leopard, spent the night awake

Bulandshahar News: तेंदुआ की आहट से सहमे लोग, जागकर काटी रात

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
नरसेना। सीसीटीवी में तेंदुए के देखे जाने के बाद से ग्रामीण सहमे हुए हैं। रविवार रात ग्रामीणों ने जागकर काटी। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की ओर से कोई इंतजाम नहीं किए गए, जिसे लेकर ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

शनिवार देर रात गांव नरसेना निवासी विनोद कुमार ने तेंदुए को गाय पर झपट्टा मारते हुए देखा था। तेंदुए का गांव में घूमने का वीडियो भी सीसीटीवी में कैद हो गया था। वन विभाग के अधिकारियों ने गांव में पहुंचकर पिंजरा लगाने की बात कही थी। लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ। इस कारण किसान खेतों पर जाने से भी कतरा रहे हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राणा ने बताया कि वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए कोई इंतजाम नही किए हैं। बिना जाल लगाए तेंदुए को पकड़ना मुश्किल है। गांव कमालपुर की तरफ बाइक से जा रहे दो राहगीरों ने रविवार देर शाम सड़क पार करते हुए तेंदुए को देखा था। इसकी सूचना उन्होंने ग्रामीणों को दी। इसके बाद भी वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए। इससे लोगों में वन विभाग के खिलाफ रोष है। वन विभाग के डिप्टी प्रमोद कुमार ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए सोमवार को पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed