{"_id":"69a31f89b69b83b4150616e3","slug":"people-danced-to-holi-songs-showered-colors-and-flowers-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-149492-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: होली के गीतों पर झूमे लोग, बरसे रंग-गुलाल और फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: होली के गीतों पर झूमे लोग, बरसे रंग-गुलाल और फूल
विज्ञापन
शिकारपुर स्थित विजडम वर्ल्ड स्कूल में फूलों की होली खेलती छात्राएं। स्रोत: संस्थान
बुलंदशहर/अनूपशहर/गुलावठी/चोला/सिकंदराबाद/ककोड़/डिबाई। नगर से लेकर देहात तक विभिन्न स्थानों पर होली मिलन कार्यक्रमों की धूम रही। फूलों से लेकर गुलाल अबीर की मस्ती में लोग सराबोर रहे। होली के गीतों पर लोग देर रात तक झूमे। शिक्षण संस्थानों में भी होली मिलन समारोह की धूम रही।
नगर के माॅडर्न पब्लिक स्कूल में होली मिलन समारोह में अतिथि, शिक्षक व छात्र-छात्रा शामिल हुए। इसका का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक, डॉ. सुधीर अग्रवाल, डॉ. सुरेशचंद्र गर्ग, राजेश गर्ग, बृजमोहन गुप्ता, सौरव गुप्ता, डॉ. अमोल गर्ग, अमन गर्ग के अलावा प्रधानाचार्य रविंद्र परासर समेत विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। चौक बाजार स्थित एचएमएल पब्लिक स्कूल में होली मिलन समारोह का आयोजन प्रधानाचार्य निधि सिंघल के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया गया। रतन इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों ने प्रधानाचार्य डा. मधुबाला के नेतृत्व में होली मनाई। इस दौरान स्कूल के डायरेक्टर प्रोफेसर डा. ब्रजपाल सिंह और प्रबंधक डा. बीना कुमारी समेत स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। डिबाई के राधा कृष्ण मंदिर पर होली उत्सव धूमधाम से मनाया गया।
शिकारपुर के स्कूलों में होली का पर्व धूमधाम उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विजडम वर्ल्ड स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने राधा कृष्ण पर आधारित भजनों के माध्यम से फूलों की होली खेली वहीं रंग और गुलाल भी उड़ाया गया। मां भगवती इंटरनेशनल स्कूल, हैप्पी ब्लू बर्ड पब्लिक स्कूल, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, सलेमपुर स्थित एसकेडी पब्लिक स्कूल में भी रंग और गुलाल के साथ होली खेली गई। गुलावठी के गांव अट्टा स्थित बीआर इंटरनेशनल स्कूल में सामाजिक संस्थान शुभम के तत्वावधान में होली महोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में आयुर्वेदाचार्य सतीश चंद बंसल रहे। छात्राओं ने गिद्धा, भांगड़ा, ब्रज, घूमर आदि नृत्यों से देश की सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले छात्रों को प्रतीक चिह्न व कला श्री पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष डॉ देवकीनंदन शर्मा, अमित नागर,अंशु भाटी, डॉ. रेखा जिंदल, डॉ.संजीव यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
अनूपशहर में श्रीराम चरित मानस प्रचार समिति व बार एसोसिएशन अनूपशहर ने अलग अलग कार्यक्रमों का आयोजन कर होली मिलन समारोह मनाया। इसमें राधाकृष्ण को समर्पित भजन व फाग गीतों का संगीतमय गायन किया गया और रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गई। दूसरी ओर अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन के बैनर तले होली मिलन समारोह का बार, तहसील व सिविल कोर्ट परिसर में आयोजन कर एक दूसरे के गले मिलकर व रंग अबीर गुलाल उड़ाते हुए होली की शुभकामनाएं दीं तथा जलपान का आयोजन किया।
चोला क्षेत्र के गांव खानपुर में प्राथमिक विद्यालय में आज होली मिलन समारोह का कार्यक्रम किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य नीलम तिवारी, सहायक अध्यापक कनिका शर्मा, शिक्षामित्र भरत सिंह, प्रवेश, मधु रानी, मंजू रानी और आशा रानी मौके पर मौजूद रहे। सिकंदराबाद के दयावती दीवान सिंह शुक्ल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के परिसर में प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता के नेतृत्व में होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। ककोड़ के शकुंतला देवी कान्वेंट स्कूल के काय्रक्रम में विद्यालय के संस्थापक केपी शर्मा समेत विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
होली मिलन समारोह में उद्यमियों ने खेली फूलों की होली
सिकंदराबाद : शनिवार को ककोड़ रोड स्थित सुख सरोज होटल में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें राधा कृष्ण बने कलाकारों द्वारा फूलों की होली खेली गई और भजनों पर नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। एसोसिएशन के डिवीजनल सेक्रेटरी नितिन जैन ने कहा कि होली भाईचारे प्रेम और पारंपरिक रंगों का संगम होता है। जहां लोग आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे को रंग लगाकर गले मिलते और होली के गीतों का आनंद लेते हैं। चेयरमेन विकास शर्मा ने कहा कि होली का त्योहार प्रेम और सौंदर्य का त्योहार है। होली का पर्व सभी हर्षउल्लास के साथ मनाएं। सचिव रजत राही ने कहा कि होली पर्व हमें सामाजिक सौहार्द का संदेश देता है। लोगों से अपील करते हुए कहा कि गुलाल व फूलों की होली पर्व से मनाएं। इस मौके पर इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के आरवी वर्मा, रजत राही सेक्रेटरी, संजय गौर, आरके शर्मा समेत कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।