फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   People celebreted shivratri

शिवालयों में गूंजे हर-हर महादेव

Mon, 01 Aug 2016 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Mon, 01 Aug 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
People celebreted shivratri
प्राचीन चाकेश्वर मंदिर पर जल अभिषेक करने के लिए लगी लाइन - फोटो : ब्यूरो

जनपद के शिवालयों में सोमवार को हर-हर महादेव के जयकारों की गूंज रही। हरिद्वार से कांवड़ लेकर पहुंचे कांवड़ियों ने परिवार के संग शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। भक्त बैंड-बाजों और डीजे पर झूमते-नाचते हुए शिवालय पहुंचे। मंदिरों पर लगे मेलों में भारी भीड़ रही और जमकर खरीदारी की। सुरक्षा को लेकर पुलिस भी चौकस रही।

विज्ञापन


नगर के राज राजेश्वर मंदिर, कामेश्वर मंदिर, नागेश्वर मंदिर, भवन मंदिर, महा कालेश्वर मंदिर और कई शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लाइन लग गई और दोपहर बाद तक जारी रही। भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर मन्नत भी मांगी।
विज्ञापन


हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने वाले शिवभक्त गत रात्रि तक अपने गंतव्य तक पहुंच गए थे। समयानुसार उन्होंने मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया। शिवभक्तों ने जगह-जगह भंडारे लगाकर प्रसाद का वितरण किया। उधर, विश्व ब्राह्मण संगठन के पदाधिकारियों ने अन्न-जल त्यागकर बाबा शिव पर जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बम-बम से गूंजे शिवालय
एक तरफ शाम तक गंगा जल लेकर कांवड़ियों के लौटने का सिलसिला जारी रहा, वहीं शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों की भारी भीड़ रही। नगर के प्राचीन झारखंडेश्वर शिव मंदिर, खत्रीबाड़ा स्थित महादेव शिव मंदिर, रबूपरा के भाईपुर स्थित नानकेश्वर आदि शिव मंदिरों में रात तक जल चढ़ाने का दौर जारी रहा। सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद दिखाई दी।

25 हजार श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
शिवरात्रि के मौके पर नगर व देहात के शिव मंदिराें पर भक्तों ने लंबी-लंबी कतारों में लग कर जलाभिषेक कर अपने परिवार की खुशहाली के लिए भगवान शिव से प्रार्थना की। सबसे ज्यादा भीड़ अंबेकश्वर मंदिर पर रही, जहां लगभग 25 हजार श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। 

वहीं, गुलावठी में सोमवार को शिवरात्रि के हजारों श्रद्धालुओं और कांवड़ियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। बड़ा महादेव मंदिर में प्रात: से ही जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। उधर, बीबीनगर में शिवरात्रि के पावन पर्व पर शिव भक्तों ने मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना का कार्यक्रम आयोजित किए।

बाजार वाले बड़े शिव मंदिर में कावड़ियों ने जलाभिषेक कर कीर्तन का आयोजन किया। डिबाई नगर के श्रीकालेश्वर, श्रीचामुंडेश्वर, कैलाश ज्ञान मंदिर, श्रीसंकट मोचन, श्रीसत्यनाराण मंदिर, पत्थर वाला, पथवारी देवालय पर लोगों की भीड़ देखी गई।

कर्णवास के भूतेश्वर मंदिर, विहारघाट व रामघाट के वन खंडेश्वर महादेव पर जन सैलाब दर्शन को उमड़ पड़ा। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों ने समीप के गंगातटों पर पहुंचकर स्नान किया। शिकारपुर क्षेत्र के बरासऊ स्थित शिवालय, आंचरूकलां स्थित सिद्धेश्वर मंदिर आदि शिवालयों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए एसडीएम सुनील कुमार सिंह, इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

गंगास्नान के दौरान बहे युवक को ढूंढ़ने में रहे गोताखोर
सावन के दूसरे सोमवार को पत्नी व दो माह के बच्चे के साथ गंगास्नान करने आया युवक हरपाल 26 साल पुत्र दीपचंद निवासी गांव सलामतपुर बबस्टर गंज घाट पर सोमवार सुबह पंाच बजे स्नान के दौरान डूब गया है। नगरपालिका के गोताखोरों ने उसको ढूढ़ने का काफी प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली।


हरपाल की पत्नी अंजलि ने बताया कि हरपाल के स्नान करने के दौरान घाट पर लगा लाइवा पोल अचानक गिरा, जिससे घबड़ाकर हरपाल के हाथ से रस्सा छूट गया। उसके बाद से हरपाल का कोई पता नहीं लगा। महिला की चीख पुकार सुनकर नाविकों ने तलाश शुरू की। उसको दोपहर तक गंगा में तलाशा जाता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed