फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   People are suffering from heat during the day, storm, rain and hailstorm in the evening

Bulandshahar News: दिन में गर्मी से बेहाल हुए लोग, शाम को आंधी-बारिश व ओलावृष्टि

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
People are suffering from heat during the day, storm, rain and hailstorm in the evening
चोला बुलंदशहर ककोड़ मार्ग पर चोला क्षेत्र में गिरे पेड़। संवाद
बुलंदशहर। भीषण गर्मी ने शुक्रवार को लोगों को बेहाल कर दिया। दिनभर लोग गर्मी से परेशान रहे। वहीं शाम को तेज गर्जना के साथ आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। आंधी से जगह-जगह होर्डिंग व बैनर उड़ गए तो कई जगह यातायात प्रभावित हुआ। आम की फसल को भी नुकसान हुआ है। मौसम वैज्ञानिक लगातार तापमान में इजाफा होने का अनुमान लगा रहे हैं।
विज्ञापन

मई माह के शुरूआत से लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। पिछले दिनों तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इस बीच कई बार मौसम बदला और आंधी के साथ बूंदाबांदी होने से कुछ राहत मिली। वहीं, पिछले कई दिन से तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 35 और हवा की गति 11 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही।
विज्ञापन

ऐसे मौसम के बीच पूरे दिन लोगों को गर्म हवा और दोपहर के समय चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ा। शाम के समय तेज गर्जना व आंधी-बारिश के बीच ओलावृष्टि हुई। आंधी आने पर लोग जहां के तहां रुक गए और मार्गों पर वाहनों की संख्या कम हो गई। बाजार में दुकानदार व अन्य लोग अपना सामान समेटते दिखाई दिए। वलीपुरा क्षेत्र में ओले भी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुर्जा और शिकारपुर रोड पर होर्डिंग सड़क पर गिरने से यातायात प्रभावित हो गया। अहार क्षेत्र में मक्का की फसल गिरी है। वहीं, आम की फसल को भी काफी नुकसान बताया गया। चोला क्षेत्र के गांव बचावली गांव के पास बुलंदशहर-ककोड़ मार्ग पर एक बहुत बड़ा पेड़ बिजली के खंभों को तोड़ता हुआ बीच सड़क पर गिर गया। इससे यातायात प्रभावित हो गया और जाम की स्थिति बन गई। इसी तरह खवासपुर सुल्तानपुर अन्य गांव में भी कई पेड़ सड़क पर टूट कर गिर गए। चोला पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से और ट्रैक्टरों की मदद से पेड़ों को हटाया जा रहा है।

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि इस भीषण गर्मी से जल्द निजात नहीं मिलने वाली है। आने वाले दिनों में तापमान में इजाफा होने का अनुमान है। इसके अलावा इस समय आंधी व बारिश का भी अनुमान है। शनिवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 40 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed