फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   People angry over waterlogging, protested

Bulandshahar News: जलभराव को लेकर भड़के लोग,किया विरोध प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
People angry over waterlogging, protested
मोहल्ला पंजाबियान मे जल भराव को लेकर प्रदर्शन करते लोग।  - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

खुर्जा। कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर गहरे गड्ढे और जलभराव से परेशान लोगों ने पालिका के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही मार्ग की साफ सफाई करने की पालिका से मांग की।

नगर के वार्ड नंबर 24 में सैनी धर्मशाला के निकट कॉलोनी का मुख्य मार्ग जर्जर अवस्था में हैं। जिसमें गहरे गड्ढे और जलभराव होने से लोगों को काफी परेशानी होती है। दीपक सैनी, साजिद,लोंगश्री आदि ने बताया कि करीब सात माह से मार्ग की सफाई ना होने से कॉलोनी का गंदा पानी मुख्य मार्ग पर जमा हो गया है। नाली निर्माण ना होने से गंदा पानी मार्ग पर स्थिर है। आए दिन स्कूली बच्चे गिर जाते हैं जबकि रेहड़ियां भी पलट जाती हैं। उन्होंने बताया कि नगर पालिका अधिकारियों से कई बार इसकी शिकायत की गई। लेकिन अब तक इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। जिससे नाराज लोगों ने नगर पालिका के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए कॉलोनी में साफ सफाई एवं नाली निर्माण की मांग रखी। इसमें दीपक,जीत,मयंक, लोकपाल,जीतू, सुक्कन,कलुआ,साजिद दीपक सैनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed