{"_id":"57e56ea14f1c1bc32ca8235f","slug":"peasant-leader-from-meerut-commissioner","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में कमिश्नर से मिले किसान नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में कमिश्नर से मिले किसान नेता
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Fri, 23 Sep 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
शुक्रवार को मैना-मौजपुर गांव में धरने पर बैठे किसान।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रेट कॉरीडोर के लिए अधिग्रहित जमीन के उचित मुआवजे की मांग में मैना-मौजपुर गांव में 17वें दिन भी धरना जारी रहा। शुक्रवार को किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल कमिश्नर से मिलने मेरठ गया था। बैठक में फ्रेट कॉरीडोर निर्माण कंपनी डीएफसी के अधिकारियों के नहीं पहुंचने से किसानों में रोष दिखाई दिया।
विज्ञापन
धरना स्थल पर पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजेंद्र प्रताप सोलंकी ने कहा कि किसानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ शुक्रवार को मेरठ में कमिशभनर के साथ बैठक हुई। उन्होंने बताया कि कमिशभनर ने आश्वासन देते हुए कहा है कि वह डीएम को निर्देशित करेंगे कि किसानों के साथ ज्यादती न हो। साथ ही कमिशभनर ने डीएफसी अधिकारियों के साथ समस्या का समाधान कराने की बात भी कही। सुग्रीव सोलंकी, अजय चौधरी, महेंद्र चौधरी आदि किसान नेता रहे।
विज्ञापन