फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Pawan Nim accused the outgoing president of putting pressure on him.

Bulandshahar News: पवन निम ने निवर्तमान अध्यक्ष पर दबाव बनाने का लगाया आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Pawan Nim accused the outgoing president of putting pressure on him.
बुलंदशहर। निवर्तमान जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमन सिंह राघव पर शिकायतकर्ता एडवोकेट पवन कुमार निम ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में दबाव बनाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पवन कुमार निम ने बताया कि उन्होंने सुमन सिंह राघव की फर्जी डिग्री को लेकर 31 जनवरी 2023 में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश में शिकायत की थी। जांच के दौरान शिकायत सही पाए जाने पर 12 फरवरी 2023 में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने उनकी सदस्यता निरस्त कर दी थी।
विज्ञापन




जिसकी खिलाफ सुमन सिंह राघव ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया में रिविजन डाला था। रिविजन पर सुनवाई करते हुए बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने उनके लाइसेंस को निलंबित करते हुए जांच के दौरान और अग्रिम आदेश तक उनके वकालत करने पर रोक लगा दी है। आरोप लगाया कि सुमन सिंह राघव ने उनपर फैसले के लिए दबाव बनाया और उनके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन




निवर्तमान बार अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह राघव ने कहा कि किसी भी समान तथ्यों पर वाद में अपील तय हो चुकी हो उन्हीं तथ्यों पर रिवीजन में अंतरिम आदेश करने का कोई कानूनन अधिकार नहीं है। राजनीतिक द्वेष को लेकर उनके खिलाफ षडयंत्र रच रहे हैं। क्योंकि मैंने पिछले दिनों बार का अध्यक्ष होने के नाते इनके खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज कराया है। मेरे जूनियर इमामुद्दीन ने भी इनके खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed