फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Pawan, Atul and Tanu were the fastest runners in the 100 meter race.

Bulandshahar News: 100 मीटर की दौड़ में सबसे तेज दौड़े पवन, अतुल और तनु

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Pawan, Atul and Tanu were the fastest runners in the 100 meter race.
मु​स्लिम इंटर कॉलेज में चल रही प्रतियोगिता में दौड़ लगाते ​खिलाड़ी। संवाद
बुलंदशहर। नगर के मुस्लिम इंटर कॉलेज में चल रही 69वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बृहस्पतिवारको दूसरे दिन 100 मीटर दौड़ में पवन, अतुल भाटी और तनु शर्मा ने पहले स्थान पर कब्जा किया। इसी तरह अन्य प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

मुस्लिम इंटर कॉलेज के प्रबंधक अफाक-उर्र-रहीम खान और प्रधानाचार्य मोहम्मद खालिद ने बताया कि सीनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सीएल इंटर कॉलेज चोला बंचावली से पवन ने पहला और डीएपी इंटर कॉलेज शिकारपुर से टिंकू ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अतुल भाटी ने प्रथम स्थान और मानव प्रताप सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

3000 मीटर दौड़ में एसजेआईसी इंटर कॉलेज ताल बिबियाना के अंकित राजौरा ने पहला और विवेकानंद इंटर कॉलेज ऊंचागांव से गोविंदा ने दूसरा स्थान पाया। ऊंचीकूद प्रतियोगिता में एसबीपीआईसी बहलोलपुर से शिवम ने पहले और बीपीएएस इंटर कॉलेज जहांगीराबाद से बॉबी ने दूसरे स्थान पर कब्जा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका के सीनियर वर्ग की 100 मीटर की दौड़ में तनु शर्मा ने पहला और तनु ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह 3000 मीटर दौड़ में मोनिका ने प्रथम स्थान और प्रांशी द्वितीय स्थान पर रहीं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में जनपद भर से आए अनेक विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। शुक्रवार को प्रतियोगिता का समापन होगा।

इस दौरान सभी खेलों के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान अध्यक्ष राहत हकीम, इमरान खान, गुल मोहम्मद, जर्रार खान, आमज खां और चिंतन चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed