{"_id":"67c48f7b85bdd4abfa02f7a2","slug":"patients-suffering-from-cold-cough-and-viral-infection-increased-due-to-change-in-weather-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-130359-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: मौसम में बदलाव से बढ़े वायरल के साथ सर्दी-जुकाम, खांसी के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: मौसम में बदलाव से बढ़े वायरल के साथ सर्दी-जुकाम, खांसी के मरीज
विज्ञापन
अहमदगढ़ पीएचसी पर मरीज को परामर्श देता फार्मासिस्ट। संवाद
बुलंदशहर/अहमदगढ़/नरसेना/चोला/बुगरासी/शिकारपुर। बदल रहे मौसम में वायरल बुखार का प्रकोप बढ़ने लगा है। घर-घर में लोग वायरल की चपेट में आ रहे हैं। रविवार को जिले के 71 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन-आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें वायरल के अलावा सर्दी-जुकाम, खांसी आदि के सर्वाधिक मरीज परामर्श लेने पहुंचे। इसके अलावा पेटदर्द, त्वचा रोग, सिरदर्द, पेट दर्द, उल्टी-दस्त, नेत्र रोग एवं हड्डी रोग आदि के मरीजों ने भी परामर्श लिया। 13 मरीजों को भर्ती किया गया।
जिलेभर के 71 पीएचसी पर लगे आरोग्य मेले में चार हजार से अधिक मरीजों को परामर्श देने के साथ चिकित्सकों ने जरूरी जांच और दवा का वितरण किया। अहमदगढ़ पीएचसी पर आयोजित मेले में फार्मासिस्ट संदीप शर्मा मरीजों को परामर्श देते मिले। ग्रामीण पवन ने बताया कि पिछले दो दिन से कमजोरी महसूस होने पर परामर्श लेने आया। चिकित्सक की अनुपस्थिति में फार्मासिस्ट ने ही परामर्श और दवा दी है। मेले में 37 मरीजों को परामर्श दिया गया। इसमें ज्यादातर खांसी और बुखार के रहे।
वहीं नरसेना क्षेत्र के गांव दौलतपुर कलां स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दोपहर करीब 12 बजे डॉ. जुबेर अहमद मरीजों को परामर्श देते मिले। रानी देवी ने अपने नाती प्रशांत को खांसी-जुकाम होने पर दवा दिलाने आई थीं। चिकित्सक ने कुछ दवाएं लिखकर दी हैं। यहां भी वायरल, खांसी, जुकाम के करीब 35 मरीजों ने उपचार कराया।
विज्ञापन
चोला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगे आरोग्य मेले में डॉ. मोनिका ने मरीजों को परामर्श दिया। इस दौरान केंद्र पर अधिकांश मरीज वायरल, सर्दी-जुकाम के रहे। ग्रामीण संजय ने बताया कि वायरल होने पर जांच कराकर दवा ली है। केंद्र पर करीब 42 मरीजों ने परामर्श लिया।
बुगरासी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेला लगा। मेले में मरीजों की संख्या काफी कम रही। चिकित्सा प्रभारी डॉ. कृष्णा ने मरीज देखे। उन्होंने बताया कि आरोग्य मेले में कम मरीज आ रहे हैं। करीब 17 मरीजों को परामर्श दिया।
शिकारपुर क्षेत्र के गांव जखेता के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगे आरोग्य मेले में दोपहर एक बजे करीब डॉ. आशीष शर्मा मरीजों का इलाज करते मिले। रामेश्वर अपनी पत्नी सुनीता को पेट दर्द एवं उल्टी की शिकायत होने पर इलाज के लिए लेकर लाए। रमेश कुमार अपनी पुत्री स्वाति को तीन दिन से बुखार होने पर आरोग्य मेले में पहुंचे। सभी को चिकित्सक ने परामर्श एवं जरूरी दवाएं और जांच आदि की सुविधा दी। शिविर में करीब 43 मरीजों ने परामर्श लिया। इसमें वायरल, खांसी-जुकाम और सर्दी के अधिक मरीज रहे।
कोट
जिले के समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले का आयोजन कराया गया। आरोग्य मेले में चार हजार से अधिक मरीजों ने परामर्श, दवा एवं जांच की सुविधा का लाभ लिया। गंभीर मरीजों को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। चिकित्सकों की कमी के विषय में शासन को पत्र भेजा जा चुका है। - डॉ. हरेंद्र बंसल, डिप्टी सीएमओ