फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Patients have to bring fan from home in district hospital

Bulandshahar News: जिला अस्पताल में मरीजों को घर से लाना पड़ रहा पंखा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
Patients have to bring fan from home in district hospital
बुलंदशहर। जिला अस्पताल में भर्ती मरीज गर्मी से परेशान हो रहे हैं। तीमारदारों का कहना है कि यह लगे पंखे ठीक से हवा नहीं देते। मजबूरन उन्होंने खुद पंखे का इंतजाम करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 177 बेड के वार्ड में 100 से भी कम पंखे लगे हुए हैं। कुछ पंखों की स्पीड बहुत ही कम है। तीमारदार मोहित ने बताया कि उनके भाई का इलाज चल रहा है। उमस और गर्मी के कारण अस्पताल में रुकना मुश्किल हो रहा है। एक पंखा दो बेड को कवर करता है। पंखों की गति भी काफी धीमी है। संदीप ने बताया कि मजबूरी में खुद ही पंखे की व्यवस्था करनी पड़ी। वार्ड में तीमारदारों को कपड़े और हाथ के पंखे से हवा करते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन

इमरजेंसी वार्ड में भर्ती हात्माबाद निवासी तमन्ना की मां खातून ने बताया कि यहां लगे पंखे हवा ही नहीं देते। उन्हें भी घर से पंखा मंगवाना पड़ा। इसी वार्ड में भर्ती गांव खालौर निवासी कुंदन को भी घर से पंखा मंगवाना पड़ा। सर्जिकल वार्ड में तीन दिन से भर्ती खुर्जा निवासी विशाल ने कहा कि अगर घर से पंखा नहीं मंगवाते तो यहां रहना मुश्किल हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन



समय-समय पर पंखे सही करवाए जा रहे हैं। कुछ पंखे बदलवा दिए हैं। जो पंखे मंद गति से चल रहे हैं उन्हें सही करवा दिया जाएगा। - डॉ. राजीव प्रसाद, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed