फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   patients are not getting facilities

Bulandshahar News: डिजिटल एक्सरे मशीन होने के बाद भी मरीजों को नहीं मिल रही सुविधा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
patients are not getting facilities
100 शैय्या चिकित्सालय में लगी हुई डिजिटल एक्सरे मशीन। - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


डिबाई। क्षेत्र में संचालित 100 शैय्या चिकित्सालय में मरीजों को उपकरण होने के बाद भी स्वास्थ्य सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा। चिकित्सालय में रखी डिजिटल एक्सरे मशीन पर अब तक टेक्नीशियन की तैनाती नहीं हो सकी है। ऐसे में मरीजों को 50 किमी दूर जिला अस्पताल या निजी सेंटर पर जाकर एक्सरे कराने पड़ रहे हैं।

सपा सरकार में डिबाई को 100 बेड के राजकीय चिकित्सालय की सौगात मिली। चिकित्सालय तैयार हो जाने के बाद अब तक मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा जबकि, चिकित्सालय में संसाधन मौजूद हैं। चिकित्सालय में डिजिटल एक्सरे की सुविधा देने के लिए मशीन लगाई गई। शुरुआत में मशीन के संचालन के लिए जनरेटर व फिल्म की समस्या रही। इसके लिए मांग भेज दी गई। चिकित्सालय में जनरेटर लगने के बाद फिल्म भी आ चुकी है लेकिन, अब चिकित्सालय में एक्सरे टेक्नीशियन की कमी है। एक्सरे टेक्नीशियन न होने पर हादसे या अन्य मामलों में घायल लोगों को एक्सरे की सुविधा नहीं मिल पाती। ऐसे में मरीजों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया जाता है। वहीं, कुछ ऐसे भी मरीज होते हैं जिन्हें एक्सरे कराने के लिए 50 किमी दूरी तय कर जिला अस्पताल जाना पड़ रहा है। नगर निवासी राजेश व आशू ने बताया कि चिकित्सक ने एक्सरे कराने की सलाह दी, लेकिन यहां पर एक्सरे नहीं होते। ऐसे में मजबूरन निजी सेंटर पर जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ.तन्मय कक्कड़ ने बताया कि एक्सरे फिल्म मंगवा ली गई है। एक्सरे संचालन के लिए टेक्नीशियन को प्रशिक्षण के लिए भेजा है। जल्द ही टेक्नीशियन के आने पर सुविधा शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed