फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Patience was broken, the commotion outside bank

टूटने लगा सब्र, बैंक के बाहर हंगामा

Tue, 22 Nov 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 22 Nov 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Patience was broken, the commotion outside bank
बैंक - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
खुर्जा। कैश नहीं आने पर सुबह से इंतजार कर रहे ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया और दोपहर तक धराऊ गांव स्थित सर्व यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा नहीं खुलने दिया। ग्रामीणों की हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगो ंको समझाकर शांत कराया।

तहसील क्षेत्र के धराऊ गांव स्थित सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में रुपये निकालने के लिए लोग मंगलवार सुबह से पहुंचे थे। ग्रामीणों ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर बैंक में मात्र दो लाख रुपये का कैश आया है। तीन दिनों से लोग रोज कतार में खड़े होकर लौट रहे थे।
विज्ञापन


मंगलवार को भी बैंक में कैश नहीं होने की सूचना मिली तो ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सुबह करीब 10 बजे जब कर्मी बैंक खोलने पहुंचे तो ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया और बैंक नहीं खुलने दिया। इसके चलते बैंक कर्मियों को भी बाहर खड़े रहना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझा कर लोगों को शांत कराया। तब कहीं जाकर 12 बजे बैंक खुल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक बंद कर कैश बांटने पर भड़के ग्रामीण, लगाया जाम
बैंक बंद कर करीबियों को नई करेंसी बांटने से गुस्साए दशहरा गांव के ग्रामीणों ने पीएनबी शाखा प्रबंधक के खिलाफ हंगामा कर हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर शांत कराया। वहीं, बैंक प्रबंधन ने आरोपों को निराधार बताया है।

मंगलवार सुबह अरनिया क्षेत्र के दशहरा गांव स्थित पीएनबी बैंक पर काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि लाइन में खड़े होने के बाद कैश नहीं होने का बहाना कर उन्हें मना कर दिया गया। पिछले दो दिनों से बैंक प्रबंधन ऐसा कर रहा है।

आरोप है कि बैंक बंद करने के बाद करीबियों को नई करेंसी बांटी जाती है। इसे लेकर दोपहर करीब एक बजे ग्रामीणों ने हंगामा कर हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया। करीब आधे घंटे बाद लोगों के हटने के बाद आवागमन सुचारु हो पाया। पीएनबी शाखा प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप निराधार हैं।

सिकंदराबाद में भीड़ हुई बेकाबू, पुलिस सख्त
 नोट बंदी के 13 दिन बाद भी लोगों को बैंकों से राहत नहीं मिल पाई है। इससे उनमें आक्रोश पनपने लगा है। मंगलवार को एचडीएफसी बैंक के बाहर काफी देर तक लाइन में लगने के बाद भी नबंर नहीं आने पर लोगों ने हंगामा कर दिया। आक्रोशित लोगों ने बैंक के शीशे तोड़ डाले।

हंगामे की सूचना पर सीओ यशवीर सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को हटाया।  वहीं कैनरा बैंक में कैश समाप्त होने पर भड़क लोगों ने हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे ।

चेक वालों को भी राहत नहीं, मिले मात्र चार हजार
कस्बे में मंगलवार के इलाहाबाद बैंक में लंच के बाद कैश आते ही भीड़ लग गई। भीड़ को देखते हुए चेक धारकों को भी कोई राहत नहीं मिली। सभी को मात्र चार-चार हजार रुपये ही मिल सके।


राहुल कुमार, फारूक अहमद आदि ने बताया कि मंगलवार को 10-10 हजार के चेक लगाकर रकम निकालनी चाही तो बैंक कर्मियों ने चार हजार से अधिक रुपये देने से इनकार कर दिया। वहीं इलाहाबाद बैंक के प्रबंधक राजवीर सिंह का कहना है कि  कैश कम आया है और उपभोक्ता ज्यादा हैं। सभी को नोट दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed