{"_id":"4f6df66693162c6f215d807e21c6ecfe","slug":"party-workers-celebrated-mayawati-s-birthday-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया मायावती का जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया मायावती का जन्मदिन
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 15 Jan 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाज पार्टी की मुखिया और पूर्व मुख्य मंत्री मायावती के 60वें जन्मदिन पर हर विधानसभा क्षेत्र से रैली के रूप में कार्यकर्ता जीआईसी मैदान पहुंचे।
वहां मनाए गए सामाजिक परिवर्तन दिवस में पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं ने सूबे से सपा सरकार को उखाड़ फेंकने के साथ ही मायावती को अगला मुख्यमंत्री बनवाने का संकल्प लिया। इस दौरान 60 किलो का केक भी काटा गया।
गुरूवार को जिलाध्यक्ष कमल राजन और जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों की अगुवाई में हजारों बसपाई जीआईआसी मैदान में अलग अलग रैली के रूप में पहुंचे।
हर तरफ नीले झंड़े लगे वाहन और बैनर दी दिखाई दे रहे थे। मायावाती जिंदाबाद और जयभीम के नारे की गूंज सुनाई पड़ रही थी।
बुलंदशहर से विधायक हाजी अलीम, सिंकद्राबाद हाजी इमरान अंसारी, अनूपशहर, चौधरी गजेंद्र सिंह, शिकारपुर से मुकुल उपाध्याय, खुर्जा से मनोज गौतम, स्याना संजय शर्मा और डिबाई से विधानसभा क्षेैत्र अध्यक्ष की अगुवाई में बड़ी तादाद में कार्यकर्ता पहुंचे।
विज्ञापन
समारोह में मुख्य अतिथि जोन कोर्डिनेटर विनोद भैया, मंडल कोर्डिनेटर रामप्रसाद प्रधान, प्रदीप भारती, ब्रजेश बालका रहे। जोनल कोर्डिनेटर विनोद भैया ने कहा कि सपा और भाजपा से जनता त्रस्त हैं।
भाजपा दंगों के बल पर सत्ता चाहती है और सपा गुंडई के बल पर। बसपा विकास और सामाजिक समरसता के बल पर सत्ता चाहती है। हाजी अलीम, गजेंद्र सिंह, मुकुल उपाध्याय (सभी विधायक) ने कहा कि प्रदेश की जनता अब बसपा को याद कर रही है।
सत्ता परिवर्तन करने को बेताब है। मनोज गौतम, इमारान अंसारी, संजय शर्मा ने अपनी विधानसभा क्षेत्रों में आज से ही चुनावी बिगुल तेज करने का एलान किया।
जिलाध्यक्ष कमल राजन ने कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा किया। संचालन बामसेफ जिलाध्यक्ष हुकुम सिंह ने किया। अरविंद वर्मा स्याना, अनुज चौधरी, बांकेलाल बघेल, रोशनलाल राहुल, राकेश भाटी, सुभाष मास्टरजी आदि ने विचार रखे।
कार्यकर्ताओं ने टीवी पर देखा बहनजी का भाषण
रैली में बड़ी-बड़ी एलईडी लगाई गई थी। उस पर मायवाती के भाषण का सीधा प्रसारण किया जा रहा था। भीषण पूरा होने के बाद ही स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम शुरू किया गया। जिलाध्यक्ष कमल राजन ने बताया कि कार्यकर्ता बहनजी के भाषण के दौरान जिंदाबाद के नारे लगाते रहे।
केक और बैनर के लिए मची मारामारी
अपनी प्रिय नेता के जन्मदिन का केक काटे जाने के बाद उसे हासिल करने के लिए कार्यकर्ताओं में होड़ लग गई। बच्चे और महिलाएं भी पीछे नहीं रहे।
कार्यकर्ता हाथों में केक लेकर भाग खड़े हुए। कुछ एक दूसरे से छीनते नजर आए। कई के चेहरे पर केक पोत दिया गया। समारोह समाप्त होने के बाद वहां लगे बैनर और होर्डिंग को ले जाने के लिए कार्यकर्ता एक-दूसरे को धकियाते नजर आए। देखते ही देखते सैकड़ों बैनर और झंडों को लेकर कार्यकर्ता चले गए।
बसों की कमी से जूझे लोग
बसपा सुप्रीमो के जन्मदिन के जश्न के कारण अधिकांश प्राइवेट रूटों पर यात्री बसों की कमी से जूझते रहे।
बुलंदशहर-सहसवान, स्याना, जहांगीराबाद, अनूपशहर, औरंगाबाद से जहांगीराबाद, अनूपशहर से नरौरा, जहांगीराबाद से अहार, दौलतपुर, शिकारपुर आदि मार्गों पर शुक्रवार को बसों की भारी कमी रही।
सुबह से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। यात्रियों को जान जोखिम में डालकर डग्गामार वाहनों में यात्रा करनी पड़ी।
भीड़ से लगा जाम
रैली में आने के लिए बसपाई शहर के हर तरफ से पहुंचे। रैली स्थल के आसपास मैदान में जाने के लिए बड़ी भीड़ हो गई। इससे डीएवी तिराहे, डीएवी ओवरब्रिज, लल्ला बाबू रोड आदि पर जाम लग गया।
उनसे जुड़े दूसरे रास्ते भी जाम का शिकार हुए। हालांकि बसपा के कुछ कार्यकर्ता और ट्रैफिक पुलिस के जवान व्यवस्था को बनाने में लगे ते, लेकिन भीड़ के सारी व्यवस्था ध्वस्त नजर आई।
ड्रोन से की गई वीडियोग्राफी
सुरक्षा और रिकार्ड के हिसाब से बसपाइयों ने रैली स्थल की वीडियोग्राफी ड्रोन से कराई। दरअसल बसपाई अपनी रिपोर्ट हाईकमान को भेजेंगे। इसलिए बतौर रिकार्ड ऐैेसा किया गया। जिलाध्यक्ष कमल राजन का कहना है कि सुरक्षा और रिकार्ड के लिए ऐसा किया गया।
2017 में बसपा को सत्ता में लाने का जनता ने मन बना लिया है। सपा और भाजपा की जनविरोधी नीति के खिलाफ लोगों में गुस्सा हैं। बसपा चुनाव की पूरी तैयारी में हैं।-विनोद भैया, जोनल कोर्डिनेटर बसपा।
आने वाली सरकार बसपा की होगी
बुगरासी। वैश्य समाज के बसपा के पूर्व नगर अध्यक्ष धनेश तायल के आवास पर मायावती का जन्मदिन मनाया गया। धनेश तायल ने कहा कि प्रदेश में अब आने वाली सरकार बसपा की होगी। कार्यकर्ता पूर्ण निष्ठा के साथ आगामी विधानसभा की तैयारी में जुट जाएं। गौरव अग्रवाल, राजीव कुमार, कपिल कुमार, मुकुल कुमार आदि ने भी विचार रखे।
स्याना में बंटा 60 किलो का लडडू
स्याना के अंबेडकर पार्क में पूर्व सीएम मायावती के जन्मदिवस पर 60 किलो लड्डू बांटा गया। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने मिशन 2017 को सफल बनाने का संकल्प लिया। अरविंद वर्मा, शब्बू चौधरी, देवानंद गौतम, आशीष त्यागी, शकील खां, कल्लू कुरैशी, डा. रईस मलिक आदि मौजूद रहे।