{"_id":"58f8f9014f1c1bf158471077","slug":"parents-ruckus-in-protest-against-fees-hike","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस वृद्धि के विरोध में पैरेंट्स का हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीस वृद्धि के विरोध में पैरेंट्स का हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Thu, 20 Apr 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
फीस वृद्धि
- फोटो : अमर उजाला
जहांगीराबाद स्थित एक नामचीन स्कूल ने फीस वृद्धि का फरमान जारी कर दिया। इसके विरोध में बृहस्पतिवार को अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही एसडीएम अनूपशहर मौके पर पहुंचे और अभिभावकों के बयान दर्ज कर बताया कि वह जल्द ही रिपोर्ट बनाकर डीएम को सौंप देंगे।
विज्ञापन
उधर, अभिभावकों ने चेतावनी दी है कि फीस वृद्धि का फरमान वापस नहीं लिया तो वह आंदोलन करेंगे। हंगामा कर रहे अभिभावकों का कहना था एक तो कोर्स इतना महंगा है कि उसका बोझ उठाना मुश्किल है। तरह-तरह से समय-समय पर राशि मांग ली जाती है।
विज्ञापन
फीस में हर वर्ष बढ़ोतरी होती है। मौके पर पहुंचे एसडीएम अनूपशहर भैरपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने प्रिंसिपल और अभिभावकों का पक्ष जाना। इसके साथ ही उन्होंने अभिभावकों के बयान दर्ज किया। वहीं, दूसरी ओर स्कूल के प्रिंसिपल फादर जोसेफ का कहना है कि स्कूल में प्रत्येक वर्ष फीस वृद्धि का निर्णय उच्च स्तर से लिया जाता है।
विज्ञापन