{"_id":"5898be404f1c1b224a3785f2","slug":"parents-have-got-upset-with-two-vulnerable-young","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मिल गए हैं माता-पिता से परेशान दो कमजोर युवा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मिल गए हैं माता-पिता से परेशान दो कमजोर युवा’
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 06 Feb 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
राजनीति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भाजपा सांसद और स्टार प्रचार राजवीर सिंह ने कहा कि मां-पिता से परेशान दो कमजोर युवा मिल गए हैं लेकिन भाजपा की आंधी उन्हें ले उड़ेगी।। उन्होंने प्रदेश के पिछड़ेपन के लिए सपा-बसपा को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया।
जहांगीराबाद में प्रत्याशी संजय शर्मा के समर्थन में आयोजित सभा में सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि जो अपने माता-पिता के प्रति वफादार नहीं है, वह जनता का क्या भला कर सकते हैं। प्रदेश में रेप, भ्रष्टाचार, अपहरण, लूट, हत्या की घटनाएं आम हो चुकी हैं। सांसद डॉ. भोला सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों से जनता को अवगत कराया।
विज्ञापन
पालिध्यक्ष पति कृष्ण कांत ने भी संबोधित किया। उधर खानपुर में देवेंद्र लोधी के समर्थन में आयोजित जनसभा में सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि सिर्फ भाजपा ही प्रदेश का चहुंमुखी विकास करा सकती है। वहीं डिबाई में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजवीर सिंह ने केआईसी मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही माफिया गुंडे प्रदेश छोड़ जायेंगे।
विज्ञापन
हेलीकॉफ्टर में गड़बड़ी से तीन घंटे पहुंचे लेट, फिर भी बोले 55 मिनट
बुलंदशहर। हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खामी के कारण भाजपा के स्टार प्रचारक और सांसद राजवीर सिंह का कार्यक्रम काफी लेट हो गया। इस कारण राजू भैया का हेलीकॉप्टर जहांगीराबाद नहीं उतर पाया और उन्हें डिबाई में उतारा गया। इसके बावजूद सड़क मार्ग से राजू भैया ने तीन घंटे लेट जहांगीराबाद पहुंचकर सभा को 55 मिनट तक संबोधित किया। धर्मेंद्र सिंह समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल पूर्व मंत्री स्व. त्रिलोकचंद्र के बेटे धर्मेंद्र सिंह राजू भैया की जनसभा में सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए।