फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Panchayat in protest against the functioning of the police

Bulandshahar News: पुलिस की कार्यप्रणाली के विरोध में पंचायत, एसएसपी को ज्ञापन सौंपा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
Panchayat in protest against the functioning of the police
पुलिस कार्यप्रणाली के विरोध में मोटर मार्केट वालों ने दुकानें बंद कर की पंचायत। संवाद
बुलंदशहर। नगर कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली के विरोध में बुधवार सुबह लल्लाबाबू रोड के व्यापारी, मिस्त्री और किसानों ने बाजार बंद कर हंगामा किया। हंगामे के बाद पंचायत हुई, इसमें तय हुआ कि अब पुलिस की निजी गाड़ियां मुफ्त में रिपेयर नहीं करेंगे। इसके बाद पुलिस आफिस जाकर एसएसपी को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन


बुधवार को लल्लाबाबू रोड स्थित मार्केट को बंदकर पंचायत कर रहे व्यारियों और मिस्त्रियों ने बताया कि मंगलवार की शाम नगर कोतवाल अनिल कुमार शाही फोर्स के साथ लल्ला बाबू चौराहा पर पहुंचे। चौराहा पर पुलिस की गाड़ी खड़ी करके पुलिसकर्मी दुकान से एक-एक को इशारे से बुलाते रहे और गाड़ी में बैठाकर कोतवाली भेजते रहे। पुलिस ने कुल 18 लोगों को हिरासत में लेकर थाने भेजा। कुछ गाड़ियों को भी पुलिस ने उठाया। रात में लोग नगर कोतवाली पहुंचे तो पुलिस ने सौ-सौ रुपये की जमानत पर छोड़ दिया। पुलिस के इस कार्यप्रणाली के विरोध में मार्केट पर एकत्र होकर हंगामा किया है। मिस्त्रियों ने बताया कि मार्केट स्थित धुलाई केंद्र पर तमाम पुलिस, दारोगा और इंस्पेक्टर की निजी और सरकारी कारें फ्री धुलती हैं। मरम्मत भी मुफ्त होती है या फिर पुलिसकर्मी बमुश्किल सामान के ही पैसे देते हैं।
विज्ञापन

मिस्त्री और दुकानदार इतना सहयोग करते हैं उसके बाद भी पुलिस दबंगई और अभद्रता करती है। पंचायत के बाद व्यापारी एकत्र होकर एसएसपी दफ्तर पहुंचे। एसएसपी श्लोक कुमार को ज्ञापन सौंपा। लगभग आधा घंटे तक पचास से अधिक लोग एसएसपी दफ्तर पर जमे रहे। एसएसपी ने दुकानदारों और मिस्त्रियों से कहा कि पुलिस ने गलत किया है। आप लोग काली सड़क छोड़कर अपना कार्य कीजिए। आगे से कोई भी पुलिसकर्मी अभद्रता करे या फ्री काम कराए तो तुरंत शिकायत करें। कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर भाकियू महाशक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, जितेंद्र भाटी, नासिर, सतेंद्र गोयल, जाहिद, कृष्णकांत, आबिद, सत्येंद्र, रवि, आसिम, शमीम, नईम, बब्बु, मोहम्मद जाकिर, हाजी मुरसलीन, वकील, आमिर समेत 50 से अधिक लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




दारोगा बोला बहुत फट्टे मारूंगा

जितेंद्र भाटी ने बताया कि जब मार्केट अध्यक्ष को पुलिस ले जा रही थी, तो मैंने पूछ लिया। इतने पर एक दारोगा भड़क गया और गाली देते हुए बोला कि जानता नहीं है। कोतवाली ले जाकर इतने फट्टे मारूंगा, सब कुछ भूल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed