{"_id":"56ed88244f1c1b7e628b4e13","slug":"panchayat-has-accused-stabbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत में आरोपी ने किया चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत में आरोपी ने किया चाकू से हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 19 Mar 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
पंचायत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पचौता में विकलांग और उसके पिता को पीटने के मामले में शनिवार सुबह पंचायत में आरोपी ने विकलांग के पिता और उसके चाचा को चाकू मार दिया। जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन
राजपाल पुत्र सुक्की ने पुलिस को बताया कि वह गांव में परचून की दुकान चलाते हैं। गांव के युवक पर करीब 750 रुपये उधार हैं। बृहस्पतिवार रात जब उधारी रुपये मांगे तो युवक का गुस्सा फूट गया।
विज्ञापन
बता दें कि आरोपी ने वैशाखी से विकलांग की पिटाई कर दी थी। इस दौरान बीच-बचाव करने आए पिता को भी आरोपियाें पीट दिया था। शनिवार सुबह आरोपी ने गांव में पंचायत बुलाई।
विज्ञापन
जिसमें पीड़ित पर फैसले का दबाव बनाया। बात नहंी मामने पर आरोपी ने सुक्की पुत्र छिद्दा और उसके भाई प्रकाश पुत्र छिद्दा पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। देहात कोतवाल केपीएस चाहल ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास चल रहे हैं। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।