{"_id":"605f5bcd8ebc3e591e5b72b7","slug":"panchayat-election-bulandshahr-news-gbd216204845","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव : 368 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर रहेगी विशेष सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव : 368 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर रहेगी विशेष सुरक्षा
विज्ञापन
कलक्टेट्र सभागार में पंचायत चुनाव को लेकर बैठक करते डीएम।
- फोटो : BULANDSHAHR
पंचायत चुनाव : 368 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर रहेगी विशेष सुरक्षा
बुलंदशहर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिसके चलते आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने शनिवार को प्रेसवार्ता कर चुनाव की तैयारियों के बारे में बताया। उन्होंने कह कि शांतिपूर्ण, निष्पक्ष चुनाव कराना ही प्रशासन की प्राथमिकता है। जिले में 368 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम रहेंगे।
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत सदस्यों के लिए 29 अप्रैल को मतदान होगा। इसके लिए सभी 495 आरओ और एआरओ को प्रथम व द्वितीय सत्र का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अब जोनल/ सेक्टर मजिस्ट्रेट की प्रथम ट्रेनिंग 31 मार्च को तथा द्वितीय ट्रेनिंग 10 अप्रैल को होगी। इसके अलावा मतदानकर्मियों का प्रशिक्षण चार अप्रैल से शुरू होगा। उन्होंने बताया कि निर्वाचन अधिसूचना जारी होने के साथ ही निर्वाचक नामावलियों में नाम बढ़ाने और घटाने के लिए आवेदन किए जाने की सीमा समाप्त हो गई है। अधिसूचना से पूर्व लिए गए आवेदन पत्रों को नामांकन के अंतिम दिन तक सम्मिलित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान कोविड-19 के नियमों का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। नामांकन के समय प्रत्याशी और उसके साथ केवल एक ही व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति होगी। नामांकन स्थल, प्रशिक्षण स्थल, मतदान स्थल व मतगणना स्थल पर सैनिटाइजर की व्यवस्था होगी। प्रत्येक कार्मिक को फेस मास्क व हैंड ग्लव्स दिए जाएंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि जनपद के अलावा सुरक्षा व्यवस्था के लिए अन्य जनपदों से फोर्स मंगाया जाएगा। चुनाव के दौरान 432 संवेदनशील मतदान केन्द्र, 368 अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्र, 230 अति संवेदनशील प्लस मतदान केन्द्र और 460 सामान्य मतदान केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
38 जोनल और 172 सेक्टर मजिस्ट्रेट रहेंगे तैनात
चन अधिकारी/एडीएम प्रशासन रवींद्र कुमार ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जनपद को 38 जोन और 172 सेक्टर में बांटा गया है। इस दौरान कुल 38 जोनल मजिस्ट्रेट और 172 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा चुनाव के दौरान कहीं और आवश्यकता पड़ने पर इसकी संख्या बढ़ाई भी जा सकती है।
विज्ञापन
नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू, पहले दिन नहीं बिका कोई पत्र
बुलंदशहर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ एडीएम प्रशासन रवींद्र कुमार ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर प्रधान समेत सभी पदों के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री शनिवार से शुरू हो गई है। प्रधान, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र जनपद के सभी 16 ब्लॉकों पर मिलेंगे। जबकि जिला पंचायत सदस्य के लिए नामांकन पत्र जिला पंचायत कार्यालय से उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके साथ ही नाम निर्देशन पत्र का मूल्य, जमानत की धनराशि और प्रत्याशी द्वारा अधिकतम व्यय की धनराशि भी जारी कर दी है। बताया कि सभी ब्लॉकों में नामांकन पत्र पहुंच गए हैं। इच्छुक प्रत्याशी अपने-अपने ब्लॉक से नामांकन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
- ग्राम पंचायत सदस्य के लिए नामांकन पत्र 150 रुपये में, जमानत राशि 500 होगी, जबकि वह चुनाव में 10 हजार रुपये तक खर्च कर सकेेंगे।
- प्रधान पद के लिए नामांकन पत्र का मूल्य 300 और जमानत राशि दो हजार होगी। चुनाव में वह 75 हजार की राशि खर्च कर सकेंगे।
- क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए भी प्रधान पद की तरह नामांकन पत्र, जमानत और खर्च की राशि तय की गई है।
- जिला पंचायत सदस्य के लिए नामांकन पत्र 500 रुपये में मिलेगा। प्रत्याशी की जमानत राशि चार हजार रुपये होगी और चुनाव में खर्च की राशि 1.50 लाख रुपये निर्धारित की गई है।
व्यवस्थाओं पर एक नजर
ग्राम पंचायत 946
न्याय पंचायत 154
जिला पंचायत सदस्य 52
क्षेत्र पंचायत सदस्य 1315
सदस्य ग्राम पंचायत 12175
कुल मतदान केंद्र 1490
कुल मतदेय स्थल 3593
मतदाताओं की संख्या 2123736
संवेदनशील मतदान केंद्र्र 432
अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र 368
अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्र 230
सामान्य मतदान केंद्र 460
पोलिंग पार्टियों की संख्या 4312
पोलिंग पार्टी कार्मिकों की संख्या 17248