{"_id":"605e1c118ebc3ec79c6af174","slug":"panchayat-election-bulandshahr-news-gbd2161528191","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण पर लगी मुहर, 21 लाख वोटर चुनेंगे गांवों की सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण पर लगी मुहर, 21 लाख वोटर चुनेंगे गांवों की सरकार
विज्ञापन

बुलंदशहर। राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के बाद डीएम ने पंचायत चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जनपद में 29 अप्रैल को मतदान होगा और दो मई को मतगणना होगी। जिले में 946 ग्राम प्रधान, 52 जिला पंचायत, 1315 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 12147 वार्ड सदस्यों की सीट पर चुनाव होना है। कार्यक्रम जारी होने के साथ ही अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी काफी समय से चल रही है। जिला प्रशासन की ओर से पोलिंग बूथ बनाने के साथ ही चुनाव में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने और आरओ एवं एआरओ की तैनाती कर उन्हें प्रशिक्षण दिया जा चुका है। मत पेटियां भी तैयार हैं और ब्लॉक स्तर पर भेजने की तैयारी अंतिम चरण में है। बृहस्पतिवार को चुनाव की घोषणा को लेकर सभी के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। शुक्रवार को चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही गांवों में चुनावी जंग शुरू हो गई। जनपद में चुनाव चौथे चरण में 29 अप्रैल को होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। जनपद में 946 ग्राम प्रधान, जिला पंचायत के 52 पदों, 1315 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 12147 वार्ड सदस्यों की सीट पर चुनाव होना है।
यह है चुनावी कार्यक्रम
17 और 18 अप्रैल को नामांकन भरे जाएंगे।
19 और 20 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी।
21 अप्रैल को नामांकन वापस लिया जा सकेगा।
21 अप्रैल को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
29 अप्रैल को मतदान होगा।
दो मई को मतगणना होगी।
21,15,164 मतदाता करेंगे मतदान
पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान समेत सभी पदों पर 21,15,164 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इनमें अगौता ब्लॉक के 1,00,219, लखावटी में 97004, बुलंदशहर में 1,54,258, गुलावठी में 87129, खुर्जा में 1,83,819, अरनिया में 1,25,586, स्याना में 89387, ऊंचागांव में 1,27,030, बीबीनगर में 86422, शिकारपुर में 1,41,704, पहासू में 1,60789, डिबाई में 1,48,375, दानपुर में 1,47,403, अनूपशहर में 1,37,974, सिकंदराबाद में 2,05,126 और जहांगीराबाद में 1,22,939 मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन
1487 मतदान केंद्र और 3727 मतदान स्थल
जनपद में पंचायत चुनाव के लिए 1487 मतदान केंद्र और 3727 मतदान स्थल बनाए गए हैं। यहां पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करवाई जा रही हैं और इनका अफसरों ने निरीक्षण भी करना शुरू कर दिया है। जिला प्रशासन का दावा है कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर कड़ी सुरक्षा रहेगी और राज्य निर्वाचन आयोग और शासन के आदेश अनुसार ही चुनाव करवाया जाएगा।
आरक्षण की अंतिम सूची जारी, सभी आपत्ति निरस्त
प्रधान, जिपं सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत सदस्य के पदों पर जिला प्रशासन ने पहला आरक्षण तीन मार्च को जारी किया था। इस दौरान 951 ग्राम प्रधान, जिला पंचायत के 52 पदों और ब्लॉक प्रमुख के 16 पदों के अलावा 1315 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 12147 वार्ड सदस्यों का आरक्षण जारी किया गया था। इस पर आपत्तियां मांगी गई और आपत्तियों का भी लगभग निस्तारण हो गया था। लेकिन इसी बीच हाईकोर्ट ने अंतिम आरक्षण जारी करने पर रोक लगा दी थी। इसके बाद हाईकोर्ट के आदेश पर जिला प्रशासन ने 2015 के आरक्षण के आधार पर दोबारा आरक्षण जारी किया। इस पर 23 मार्च तक आपत्तियां मांगी गई। जिला प्रशासन को आरक्षण पर प्रधान पद पर सबसे अधिक 571, जिला पंचायत सदस्य पर 23, ब्लॉक प्रमुख पर दो और बीडीसी के आरक्षण पर 12 आपत्तियां प्राप्त हुईं। इन कुल 608 आपत्तियों का निस्तारण भी बृहस्पतिवार तक पूरा कर लिया गया। इसके बाद डीएम रविंद्र कुमार ने आरक्षण की अंतिम सूची जारी कर दी। जिला पंचायत राज अधिकारी नंदलाल ने बताया कि डीएम की ओर से आरक्षण की अंतिम सूची जारी करने के साथ ही इसकी सूचना शासन और निर्वाचन आयोग को भी दे दी गई है। जनपद में प्रधान समेत सभी पदों की किसी भी सीट पर बदलाव नहीं हुआ है।
कोट
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के क्रम में चुनाव कार्यक्रम की सूचना सार्वजनिक कर दी गई है। चुनाव संबंधी आवश्यक तैयारियां की जा चुकी हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराए जाएंगे। - रविंद्र कुमार, जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी