फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   panchayat election

चुनावी ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
panchayat election
चुनावी ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

बुलंदशहर। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर की जा रही तैयारियों की रविवार शाम को समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराए जाने के संबंध में दिशानिर्देश दिए और लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

बैठक में डीएम रविन्द्र कुमार ने कहा कि मतदान कार्मिकों को मतदान संबंधी प्रशिक्षण दिए जाने के लिए स्थल को जल्द से जल्द चिह्नित कर लिया जाए। मास्टर ट्रेनर, मतपेटिका आदि की व्यवस्था की जाए और कार्मिकों को प्रशिक्षण दिलाया जाए, जिससे मतदान को सकुशल, निष्पक्ष और स्वतंत्र रूप से सम्पन्न कराया जा सके। उन्होंने कहा कि आरओ और एआरओ अपने दायित्व से संबंधित सभी जानकारी ले लें और निर्वाचन को सुरक्षित, सकुशल सम्पन्न कराएं। इसके साथ ही सभी प्रपत्रों की जानकारी भी लें, जिससे निर्वाचन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। मतदान केन्द्रों का पूर्व से निरीक्षण कर बिजली, पानी आदि समस्त व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराया जाए। बैठक में निर्वाचन से संबंधित निर्वाचन सामग्री की उपलब्धता समय से करने के निर्देश प्रभारी अधिकारी को दिए। साथ ही उन्होंने वाहनों की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए एआरटीओ से कहा कि मतदान के लिए वाहनों की मांग के अनुसार वाहनों की उपलब्धता कराई जाए। साथ ही पर्याप्त मात्रा में कैमरों की उपलब्धता के लिए कैमरे की दुकान का नाम, मालिक का नाम, मोबाइल नम्बर सहित सूची तैयार करें। साथ ही शत प्रतिशत कैमरों को सक्रिय होने का प्रमाणपत्र लें। यदि कोई कैमरा खराब है तो उसे सही कराया जाए। विभागाध्यक्षों से कहा कि निर्वाचन के लिए अपने विभाग में कार्यरत कर्मचारियों का नाम, पदनाम, मोबाइल नम्बर सहित सूची समय से उपलब्ध कराएं। बैठक में एडीएम फाइनेंस सहदेव कुमार मिश्रा, एडीएम प्रशासन रवीन्द्र कुमार, एसपी सिटी, डीडीओ, नगर मजिस्ट्रेट सहित समस्त प्रभारी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed