फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   panchayat chunav

कोरम पूरा नहीं होने पर 366 प्रधान नहीं ले पाएंगे शपथ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
panchayat chunav
कोरम पूरा नहीं होने पर 366 प्रधान नहीं ले पाएंगे शपथ
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में कोरम पूरा नहीं होने पर 366 प्रधान शपथ नहीं ले पाएंगे। शासन ने शपथ ग्रहण के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके तहत 25 और 26 मई को शपथ ग्रहण होगी। इस दौरान जनपद के 580 निर्वाचित प्रधान शपथ लेंगे। डीपीआरओ के अनुसार शासनादेश के तहत ही ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायतों को शपथ दिलाई जाएगी।
पंचायत चुनाव के बाद कोरोना संक्रमण को देखते हुए ग्राम पंचायतों के गठन और प्रधानों के शपथ ग्रहण की कार्रवाई ठंडी पड़ गई थी। ग्राम प्रधान भी पंचायत के गठन और शपथ के बाद कमान मिलने का इंतजार कर रहे हैं। गत दिनों अपर मुख्य सचिव पंचायती राज मनेाज कुमार सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से ग्राम पंचायतों के गठन व प्रधानों के शपथ ग्रहण के संबंध में जानकारी ली थी। इस पर मुख्य सचिव की वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद पंचायतों के गठन और प्रधानों के शपथ ग्रहण की सुगबुगाहट शुरू हो गई थी। इस समय जनपद में दो ग्राम पंचायत और 3591 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद रिक्त चल रहे हैं। इसके चलते जनपद की 946 ग्राम पंचायतों में 366 ग्राम प्रधान भी शपथ ग्रहण में भागीदारी नहीं कर सकेंगे। जबकि शपथ ग्रहण में 580 प्रधान भागीदारी करेंगे। अब शासन ने शनिवार को आदेश पंचायत के गठन और प्रधानों के साथ ग्राम पंचायत सदस्यों के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम जारी कर दिया है। डीएम समेत डीपीआरओ को भेजे गए आदेश के तहत पंचायती राज अधिकारी को 24 मई तक ग्राम पंचायतों के गठन और शपथ ग्रहण में शामिल होने वाले प्रधानों की जानकारी जुटानी होगी। पंचायतों का गठन और प्रधान समेत ग्राम पंचायत सदस्यों को 25 और 26 मई को ऑनलाइन शपथ ग्रहण करवाई जाएगी। इसके बाद नव गठित ग्राम पंचायतों की पहली बैठक 27 मई को होगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार शासन का आदेश मिलते ही तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

इन ग्राम पंचायतों के हैं पद रिक्त
विभागीय अधिकारियों के अनुसार इस समय अरनिया ब्लॉक की ग्राम पंचायत नगलिया टक्कर और सिकंदराबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत दुल्हेरा में प्रधान पद रिक्त चल रहे हैं। बताया गया कि इन दोनों ग्राम पंचायतों के निर्वाचित प्रधानों की हाल में ही मौत हो चुकी है। मौत का कारण कोरोना संक्रमण बताया जा रहा है। जबकि 3591 ग्राम पंचायतों के सदस्यों की सीट रिक्त होने के कारण 366 ग्राम प्रधान भी शपथ ग्रहण में भागीदारी नहीं कर सकेंगे। इन ग्राम पंचायतों का गठन भी कोरम पूरा होने के बाद ही होगा। शपथ ग्रहण में 580 ग्राम पंचायतों के निर्वाचित प्रधान ही भागीदारी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉकवार शपथ नहीं लेने वाले प्रधान और सदस्यों के रिक्त पदों की संख्या
ब्लॉक शपथ लेने वाले प्रधान- शपथ ने लेने वाले प्रधान-रिक्त ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या
बुलंदशहर 55 15 182
शिकारपुर 33 33 288
दानपुर 40 23 232
डिबाई 33 25 222
पहासू - - 255
अरनिया 37 25 276
खुर्जा 57 26 289
सिकंदराबाद 52 39 423
गुलावठी 30 07 82
बीबीनगर 20 14 166
स्याना 21 09 108
अगौता 32 15 189
लखावटी 19 26 241
ऊंचागांव 34 21 237
जहांगीराबाद - - 208
अनूपशहर 46 30 293
ग्राम पंचायतों के गठन और प्रधानों के शपथ ग्रहण के बारे में शनिवार को शासन ने आदेश जारी कर दिया है। आदेश मिलते ही विभाग की ओर से तैयारी शुरू हो गई है। शपथ ग्रहण में 366 ग्राम प्रधान भागीदारी नहीं कर सकेंगे। शपथ ग्रहण में 580 ग्राम प्रधान ही भागीदारी करेंगे। इन सभी ग्राम पंचायतों के 3591 ग्राम पंचायतों के पद रिक्त चल रहे हैं। ऐसे में इन पंचायतों का गठन भी कोरम पूरा होने तक नहीं होगा। - नन्दलाल, जिला पंचायती राज अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed