फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Panchayat chunav

पंचायत चुनाव : आपत्तियों के निस्तारण में जुटे अफसर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Panchayat chunav
पंचायत चुनाव : आपत्तियों के निस्तारण में जुटे अफसर
विज्ञापन

बुलंदशहर। पंचायत चुनाव के लिए जारी आरक्षण सूची पर प्राप्त हुई 608 आपत्तियों का निस्तारण करने में अफसर जुटे हुए हैं। शासनादेश के तहत आपत्तियाें का निस्तारण बृहस्पतिवार को पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद 26 मार्च को डीएम आपत्तियों के निस्तारण का परीक्षण कर आरक्षण की अंतिम सूची जारी करेंगे। बीते मंगलवार तक जिला प्रशासन को आरक्षण पर प्रधान पद पर सबसे अधिक 571, जिला पंचायत सदस्य पर 23, ब्लॉक प्रमुख पर दो और बीडीसी के आरक्षण पर 12 आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। इनका निस्तारण करने के लिए जिला प्रशासन जुटा हुआ है। इनके निस्तारण के लिए टीम गठित की गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी नंदलाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को आपत्तियों का निस्तारण हो जाएगा। इसके बाद डीएम रविंद्र कुमार आपत्तियों के निस्तारण का परीक्षण करेंगे। 26 मार्च को आरक्षण की अंतिम सूची जारी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed