फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Out-of-control Canter driver hits 'Dak Kanwariyas'; Kanwar damaged, five injured.

Bulandshahar News: अनियंत्रित कैंटर चालक ने डाक कांवड़ियों को मारी टक्कर, कांवड़ खंड़ित, पांच घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Out-of-control Canter driver hits 'Dak Kanwariyas'; Kanwar damaged, five injured.
खुर्जा कोतवाली में हंगामा करते कांवड़ियों से वार्ता करते देहात थाना प्रभारी भुवनेश सिंह। संवाद
खुर्जा। हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर आ रहे कांवड़ियों के जत्थे के साथ चल रही बाइकों को अनियंत्रित कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में पांच कांवड़िए घायल हो गए। सूचना पर पहुंची हाईवे एंबुलेंस और पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जटिया अस्पताल में भर्ती कराया। तीन कांवड़ियों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

वहीं, घटना को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंगदल के कार्यकर्ता और कांवड़ियों में आक्रोश फैल गया। इस दौरान कांवड़ियों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। जानकारी होने पर सीओ शोभित कुमार भी मौके पर पहुंचे और कांवड़ियों, हिंदू संगठन के लोगों को आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का आश्वासन देते हुए शांत किया।
विज्ञापन

गांव नागर थाना अछनेरा जनपद आगरा निवासी 35-40 कांवड़िये डाक कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार गए थे। गत शुक्रवार को उन्होंने हरिद्वार से पवित्र जल लिया और डाक कांवड़ लेकर आगरा के लिए रवाना हुए थे। रविवार सुबह करीब 8.15 बजे जब जत्था नेशनल हाईवे-34 पर मामन फ्लाईओवर के पास पहुंचा, तो पीछे से आ रहे कैंटर चालक ने कांवड़ियों के साथ चल रही बाइकों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में दिव्यांशु 18 वर्षीय, सौरभ 20 वर्ष, अंकित 18 वर्ष, पिंटू 32 वर्ष और अजय 18 वर्ष घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं, जानकारी होने पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंगदल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। कांवड़ियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
हादसे के बाद हाईवे एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए जटिया अस्पताल में भर्ती कराया। घायल दिव्यांशु, सौरभ और अंकित की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
हादसे के कारण डाक कांवड़ रुकने के कारण खंडित हो गई। कांवड़ियों के जत्थे के साथ चल रहे डंबर सिंह, प्रमोद और स्थानीय समाजसेवी सुनील सोलंकी, नितिन पंडित आदि ने घटना को लेकर विरोध जताया। उन्होंने कैंटर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने और हरिद्वार से दोबारा कांवड़ लाने की मांग की।
सीओ शोभित कुमार ने लोगों को समझाते हुए शांत कराया। वहीं, पुलिस ने कार से पांच कांवड़ियों को हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने के लिए भिजवा दिया। उनके लौटने के बाद घटना स्थल से डाक कांवड़ फिर से शुरू होकर आगरा पहुंचेगी। कांवड़ियों के साथ चल रहे प्रमोद ने बताया कि सोमवार को वह अपने गांव पहुंचने के बाद जलाभिषेक करेंगे।
वर्जन
कैंटर की टक्कर लगने से पांच कांवड़िये घायल हो गए थे। जिनका उपचार कराया गया और कैंटर को कब्जे में ले लिया गया। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। पांच कांवड़ियों को गंगा जल लाने के लिए कार से हरिद्वार भेजा गया है। पुलिस कांवड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है। शोभित कुमार, सीओ खुर्जा

खुर्जा कोतवाली में हंगामा करते कांवड़ियों से वार्ता करते देहात थाना प्रभारी भुवनेश सिंह। संवाद

खुर्जा कोतवाली में हंगामा करते कांवड़ियों से वार्ता करते देहात थाना प्रभारी भुवनेश सिंह। संवाद

खुर्जा कोतवाली में हंगामा करते कांवड़ियों से वार्ता करते देहात थाना प्रभारी भुवनेश सिंह। संवाद

खुर्जा कोतवाली में हंगामा करते कांवड़ियों से वार्ता करते देहात थाना प्रभारी भुवनेश सिंह। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed