{"_id":"678fd2220724066dc40e893c","slug":"out-of-89-thousand-35-thousand-did-not-register-and-deposit-the-bill-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-128420-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 89 हजार में से 35 हजार ने पंजीकरण कराकर नहीं जमा किया बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 89 हजार में से 35 हजार ने पंजीकरण कराकर नहीं जमा किया बिल
विज्ञापन
बुलंदशहर। ऊर्जा निगम के ओटीएस (एकमुश्त समाधान योजना) के तहत पंजीकरण कराने वाले 89 हजार बकायेदारों में से 35 हजार ने पंजीकरण कराकर बिल जमा नहीं किया। इन उपभोक्ताओं को एक माह के अंदर 26.9 करोड़ रुपये का बकाया बिल जमा करना होगा।
15 दिसंबर 2024 से ऊर्जा निगम के बकायेदारों से बकाया बिल वसूली के लिए ओटीएस योजना शुरू की गई है। योजना के पहले दो चरणों में जोन के कुल 89,673 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 8.9 करोड़ रुपये के बकाएदार 13.9 फीसदी (12,441) उपभोक्ताओं ने किश्तों में बिल जमा करने के लिए पंजीकरण कराया था। जबकि 26.9 करोड़ रुपये के बकाएदार 39.4 फीसदी (35,307) उपभोक्ताओं ने एकमुश्त बिल जमा करने के लिए पंजीकरण कराया था। पंजीकरण कराने के बाद इन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने बकाया बिल का भुगतान नहीं किया है। जबकि 46.8 फीसदी (41,925) उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराने के बाद अपने बकाया बिल 40.6 करोड़ रुपये का भुगतान कराया है।
जोन में सबसे अधिक हापुड़ द्वितीय खंड के उपभोक्ताओं ने 13 करोड़ रुपये का बिल जमा कराया है। जबकि सबसे कम शहरी खंड बुलंदशहर के उपभोक्ताओं ने मात्र 3.1 करोड़ रुपये का बिल जमा कराया है। ऊर्जा निगम के प्रभारी मुख्य अभियंता निरंजन कुमार सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं से वसूली के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। समय पर बकाया बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं को योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा और उनसे ब्याज और सरचार्ज भी वसूला जाएगा।