फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   OTS ended, bill of Rs 247 crore outstanding on 2.21 lakh

Bulandshahar News: ओटीएस समाप्त, 2.21 लाख पर 247 करोड़ का बिल बकाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। एकमुश्त समाधान (ओटीएस) योजना समाप्त हो गई है। ढाई महीने तक चली योजना के तहत जिले में कुल 1.32 लाख उपभोक्ताओं ने 78.78 करोड़ रुपये का बकाया बिल चुकता किया है। योजना समाप्त होने के बाद अभी भी जिले में 2.21 लाख उपभोक्ताओं पर 247 करोड़ रुपये से अधिक का मूल बिल बाकी है।
विज्ञापन

15 दिसंबर 2024 से तीन चरणों में लागू की गई एकमुश्त समाधान योजना 28 फरवरी 2025 को समाप्त हो गई। योजना के तहत बकायेदारों को पहले चरण में सौ फीसदी तक, दूसरे में 75 फीसदी तक तथा तीसरे चरण में 50 फीसदी तक सरचार्ज व ब्याज में छूट दी गई थी। विभाग की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक जिले में 3,53,383 उपभोक्ताओं के सापेक्ष कुल 1,32,366 उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ लिया है। इन उपभोक्ताओं ने विभाग के कुल बकाया 323 करोड़ में से 78.78 करोड़ रुपये का मूल बिल जमा कराया है।
विज्ञापन

इसके बाद भी जिले में 2,21,017 उपभोक्ताओं पर कुल 247.23 करोड़ रुपये का बिल बकाया है। जिले के खुर्जा खंड में सबसे अधिक 75.81 करोड़ रुपये का बिल बकाया है। जबकि सबसे कम सिकंदराबाद खंड में 9.97 करोड़ रुपये का बिल बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंडवार बकाया की स्थिति
खंड का नाम बकायेदार
कुल बकाया

खुर्जा

40,670

75.81 करोड़
ककोड़

21,703

15.59 करोड़
बुलंदशहर

18,204

17.70 करोड़
सिकंदराबाद
14,120

09.97 करोड़
स्याना

24,303

24.75 करोड़
देहात

19,697

24.54 करोड़
डिबाई

32,094

26.71 करोड़
शिकारपुर

24,836

32.12 करोड़
जहांगीराबाद
25,390

20.04 करोड़
कुल

2,21,017

247.23 करोड़

Iएकमुश्त समाधान योजना समाप्त हो गई है। जिले में 1.32 लाख उपभोक्ताओं ने बकाया 78.78 करोड़ का बिल जमा किया है। बकाया बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ अब वसूली के लिए कनेक्शन काटने और आरसी जारी करने की कार्रवाई की जाएगी। --- संजीव कुमार, मुख्य अभियंता, ऊर्जा निगमI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed