फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Oriental Bank commotion of people on Jadhul

जाड़ौल ओरियंटल बैंक पर लोगों का हंगामा

Thu, 24 Nov 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 24 Nov 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Oriental Bank commotion of people on Jadhul
बैंक - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

खानपुर थाना क्षेत्र के जाड़ौल गांव स्थित ओरियंटल बैंक के बाहर लाइन में लगे लोगों ने कैश नहीं मिलने पर हंगामा कर बैंक गेट पर बाहर से ताला लगा दिया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने लोगों को बमुश्किल से शांत कराकर गेट का ताला खुलवाया।

उधर, खुर्जा के मूड़ाखेड़ा गांव स्थित ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स में टोकन मिलने के बाद भी रुपये देने से मना करने पर गुस्साए लोगों ने हंगामा कर दिया। जाड़ौल गांव स्थित ओरियंटल बैंक पर दो दिन से लोगों के लाइन में लगने के बावजूद भी कैश नहीं मिल रहा है। बुधवार को बैंक में कैश आने की सूचना पर लोग कतार में लग गए।
विज्ञापन


करीब 11 बजे ही बैंक कर्मचारियों ने कैश खत्म होने की बात कहकर लोगों को पेमेंट करना बंद कर दिया। इससे गुस्साए लोगों ने हंगामा कर बैंक गेट पर बाहर से ताला लगा दिया। हंगामा करने वाले लोगों का कहना है कि बैंक मैनेजर और कर्मचारी कुछ दबंग लोगों से कमीशन लेकर उन्हें कैश दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामे की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया और बैंक का ताला खुलवा दिया। उधर, बैंक मैनेजर से उक्त मामले में फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। वहीं, मंगलवार को गांव मूड़ाखेड़ा स्थित ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्श में रुपये निकालने के लिए लोग लाइन में खड़े थे। ग्रामीणों के मुताबिक बैंक कर्मियों ने उन्हें टोकन दे दिया। देर शाम तक बैंक ने उनका पेमेंट नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed