{"_id":"6814f8652b223ebc1f028b0f","slug":"oral-examinations-of-ma-second-year-individual-will-be-held-in-dav-pg-college-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-133338-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: डीएवी पीजी कॉलेज में होंगी एमए द्वितीय वर्ष व्यक्तिगत की मौखिक परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: डीएवी पीजी कॉलेज में होंगी एमए द्वितीय वर्ष व्यक्तिगत की मौखिक परीक्षाएं
विज्ञापन
बुलंदशहर। डीएवी पीजी कॉलेज में एमए द्वितीय वर्ष व्यक्तिगत की मौखिक परीक्षाएं होंगी। पांच, छह व सात मई को होने वाली मौखिक परीक्षाएं कराने के लिए कॉलेज की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। साथ ही इसमें शामिल होने वाले कॉलेजों के कोड भी चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) की ओर से जारी कर दिए गए हैं।
कॉलेज की प्राचार्य प्रो. रेनू अग्रवाल ने बताया कि एमए द्वितीय वर्ष व्यक्तिगत की मौखिक परीक्षा में राजनीति विज्ञान, अंग्रेजी व हिंदी पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। पांच मई को राजनीति विज्ञान कोड जी-870, छह मई को अंग्रेजी कोड जी-812 और सात मई को हिंदी कोड जी-825 पाठ्यक्रमों की मौखिक परीक्षा होनी है।
उन्होंने परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं से अपने साथ प्रवेश पत्र और प्रथम वर्ष की अंक तालिका व आधार कार्ड की छायाप्रति लेकर आने का आह्वान किया है। साथ ही बताया कि इसमें सभी छात्र-छात्राओं को हरहाल में शामिल होना होगा।
विज्ञापन
इसके बाद मौखिक परीक्षाओं में शामिल होने का मौका नहीं मिलेगा। वहीं, दूसरी ओर कॉलेज में बीकॉम षष्टम सेमेस्टर के छात्राओं की विषय कोड सीओ-10603पी की मौखिक परीक्षा शनिवार को सुबह साढ़े दस बजे होंगी।