{"_id":"578e689e4f1c1b1a7fc4b87f","slug":"open-defecation","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से पढ़ाया जाएगा खुले में शौच से मुक्ति दिलाने का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से पढ़ाया जाएगा खुले में शौच से मुक्ति दिलाने का पाठ
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Tue, 19 Jul 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
शौचालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले को खुले में शौच से मुक्ति दिलवाने के लिए चलाए जाने वाले अभियान के लिए 50 ट्रेनरों को बुधवार से ट्रेनिंग दी जाएगी। यह ट्रेनिंग उन्हें जिला मुख्यालय पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए दी जाएगी जो सीधे दिल्ली से संचालित होगी। ऐसा प्रदेश के आठ जिलों में एक साथ किया जा रहा है।
विज्ञापन
ट्रेनिंग के लिए जिला मुख्यालयों पर प्रोजेक्टर पहुंच गए हैं। इन्हें इंटरनेट के जरिए सीधे दिल्ली जोड़ा जाएगा। बता दें कि नमामि गंगे और स्वच्छ भारत अभियान के तहत जिले को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया हुआ है। फिलहाल यह अभियान गंगा किनारे वाले गांवों में चल रहा है।
विज्ञापन
मगर अब इसे पूरे जिले में चलाया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए 50 ट्रेनर तैनात किए जाएंगे, जो बीडीओ, सेक्रेटरी के अलावा शिक्षा विभाग के अफसर होंगे। 20 से 24 जुलाई तक ट्रेनरों की ट्रेनिंग दिल्ली से जारी रहेगी और इसके बाद जिले में उनकी ड्यूटी लगा दी जाएगी।
विज्ञापन
ट्रेनर ग्रामीणों की मदद से शिक्षण संस्थानों के अलावा आमजन के बीच पहुंचकर बैठक और गोष्ठी आदि का आमजन को खुले में शौच ना करने को जागरूक करेंगे। इसके साथ ही 25 से 30 जुलाई तक शिक्षण संस्थानों में टीचर बच्चों की क्लास लेकर उन्हें खुले में शौच ना करने का पाठ पढ़ाएंगे।
डीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि भारत सरकार के आदेश पर ट्रेनिंग के लिए 50 बीडीओ, सेक्रेटरी और शिक्षा विभाग के अफसरों को चयनित कर लिया है। उनकी बुधवार से ट्रेनिंग शुरू होगी और उसके बाद ट्रेनर की ड्यूटी निर्धारित कर दी जाएगी।
ट्रेनरों के साथ समय-समय पर प्रशासनिक अफसर भी गांवों में पहुंचकर आमजन को जागरूक करने का काम करेंगे। 25 से 30 जुलाई तक स्कूलों में लगने वाली क्लास में भी ट्रेनर पहुंचेंगे।