{"_id":"5f43f9238ebc3e3ce5602c05","slug":"online-employment-fair-will-be-organized-on-august-27-bulandshahr-news-gbd2042479184","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 अगस्त को होगा ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 अगस्त को होगा ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए 27 अगस्त को जिला सेवा योजन कार्यालय में ऑनलाइन मेले का आयोजन होगा। मेले में भागीदारी करने वाले युवाओं का विभिन्न कंपनियां ऑनलाइन इंटरव्यू लेंगी। मेले में भागीदारी करने के लिए विभागीय पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।
जिला रोजगार सहायता अधिकारी शशिभूषण उपाध्याय ने बताया कि जनपद के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए जिला सेवा योजन कार्यालय में 27 अगस्त को ऑनलाइन मेले का आयोजन होगा। इस मेले में छह कंपनियां भागीदारी करते हुए इसमें शामिल युवक-युवतियों का ऑनलाइन इंटरव्यू के बाद चयन करेंगी। इन कंपनियों द्वारा युवाओं को बिजनेस सपोर्ट एक्जीक्यूटिव, आईटी सपोर्ट एक्जीक्यूटिव, कंप्यूटर आपरेटर, एचआर एक्जीक्यूटिव, मल्टीटास्किंग एक्जीक्यूटिव और आरओ टेक्नीशियन आदि पदों पर रोजगार उपलब्ध करवाएंगी। मेले में भागीदारी करने के लिए युवक-युवतियों को विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। शशिभूषण उपाध्याय ने जनपद के बेरोजगार युवक-युवतियों से अधिक से अधिक संख्या में रजिस्ट्रेशन कर रोजगार मेले में भागीदारी करने का आह्वान किया है।