{"_id":"6ab6af531c5f3895ba003fdb","slug":"the-national-song-echoed-in-schools-as-vande-mataram-marked-its-150th-anniversary-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-114383-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर स्कूलों में गूंजा राष्ट्रगीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर स्कूलों में गूंजा राष्ट्रगीत
विज्ञापन
खुर्जा के जैनिथ पब्लिक स्कूल में आयोजित वंदे मातरम कार्यक्रम में शामिल छात्र-छात्राएं। स्रोत :
खुर्जा। राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 गौरवशाली वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में नगर के विभिन्न स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गायन कर देशभक्ति का संदेश दिया।
खुर्जा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक मीनाक्षी सिंह रहीं। विद्यालय परिसर में करीब दो हजार छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गायन किया। विधायक ने विद्यार्थियों को राष्ट्र के प्रति समर्पण, एकता और कर्तव्यबोध की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में मनवीर सिंह, कमल कुमार आदि मौजूद रहे।
वहीं, अलीगढ़ चुंगी स्थित जैनिथ पब्लिक स्कूल में भी सामूहिक समूहगान का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ राष्ट्रगीत का गायन किया। रमामूर्ति में भी कार्यक्रम आयोजित कर वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा छतारी,पहासू और जहांगीरपुर कस्बा क्षेत्र स्थित स्कूलों में भी इस अवसर पर सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजन हुए।