फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Online applications for compartment and improvement exams open until the 27th.

Bulandshahar News: कम्पार्टमेंट व इम्प्रूवमेंट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 तक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 09:54 PM IST
विज्ञापन
Online applications for compartment and improvement exams open until the 27th.
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल में इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 27 जून तक का समय दिया है। डीआईओएस विनय कुमार ने बताया कि आवेदन करने के लिए अब पांच दिन शेष बचे हैं। ऐसे में जिन छात्र-छात्राओं ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वह निर्धारित तिथि तक आवेदन कर दें। इसके बाद दूसरा मौका नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि आवेदन करने के लिए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के लिए अलग-अलग नियम हैं। हाईस्कूल के छात्र-छात्राएं अनुत्तीर्ण हुए एक विषय में और कंपार्टमेंट परीक्षा के तहत अनुत्तीर्ण हुए दो विषयों में से केवल किसी एक विषय में ही परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे। इसके लिए 256 रुपये शुल्क आवेदन के दौरान देने होंगे।
विज्ञापन

वहीं, इंटरमीडिएट में कंपार्टमेंट परीक्षा की ही सिर्फ व्यवस्था है। इसमें इंप्रूवमेंट परीक्षा जैसी कोई व्यवस्था नहीं है। अनुत्तीर्ण विषयों में से किसी एक में ही कंपार्टमेंट परीक्षा देने के लिए पात्र होंगे। इसके लिए 306 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि बताया कि छात्र-छात्राओं को बैंक चालान की मूल प्रति और ऑनलाइन आवेदन पत्र की प्रति अंतिम तिथि के तीन दिन के भीतर पंजीकृत डाक से कार्यालय भेजनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed