फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   One million cheated from a young man

Bulandshahar News: रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवक से ठगे दस लाख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 10:02 PM IST
विज्ञापन
One million cheated from a young man
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से शातिरों ने रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर दस लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव कारौंजी निवासी राजेंद्र कुमार ने तहरीर देकर बताया कि कुछ माह पूर्व उसकी मुलाकात खानपुर थाना क्षेत्र के गांव मनिया टीकरी निवासी युवक हिमांशु से हुई थी। हिमांशु ने खुद को रेलवे में तैनात बताया। हिमांशु ने उसकी मुलाकात उसी के गांव निवासी पुष्पेंद्र, कृष्ण निवासी गांव शिवाला थाना खानपुर और अमित व अभय निवासी दिल्ली से कराई। जिनके बारे में बताया कि यह लोग रेलवे विभाग में उच्चाधिकारियों के संपर्क में हैं। वह बेरोजगार युवकों की रेलवे में आसानी से नौकरी लगवा सकते हैं। पीड़ित भी उस दौरान बेरोजगार था। इसी के चलते वह भी उनके झांसे में आ गया। आरोपियों ने पीड़ित से नौकरी लगवाने का झांसा देकर अलग-अलग समय पर कुल दस लाख रुपये की ठगी कर ली। कुछ समय बाद आरोपियों ने उसे एक फर्जी ज्वॉनिंग लेटर भी दे दिया। हालांकि उस लेटर को आरोपियों ने बाद में वापस भी ले लिया।
विज्ञापन

पीड़ित ने जब नौकरी लगवाने की बात कही तो आरोपियों ने टाल मटोल करना शुरू कर दिया। जिस पर उसे ठगे जाने का एहसास हुआ। पीड़ित ने आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने रुपये लौटाने से इंकार कर दिया और हत्या की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर थाना पुलिस ने काई कार्रवाई नहीं की थी। जिसके बाद उसने न्यायालय से गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed