फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   One lakh rupees withdrawn from bank manager's account

Bulandshahar News: बैंक प्रबंधक के खाते से निकाले एक लाख रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
पहासू। कस्बा स्थित सहकारी ग्रामीण विकास बैंक के प्रबंधक के खाते से एक लाख 12 हजार रुपये की धोखाधड़ी हो गई। उनके फोन को हैक कर खाते से रकम निकाल ली गई। मामले में पुलिस ने शिकायत के एक माह बाद मुकदमा दर्ज किया है। पहासू कस्बा स्थित उत्तर प्रदेश सहकारी ग्रामीण विकास बैंक के शाखा प्रबंधक पंकज कुमार ने बताया कि उनका निजी खाता पहासू के पंजाब नेशनल बैंक में है। नौ नवंबर को उनके मोबाइल फोन ने अचानक काम करना बंद कर दिया था।
विज्ञापन

उन्होंने उसको बंद करके चालू किया, मगर वह फिर भी नहीं चल रहा था। वह कुछ समझ नहीं पा रहे थे। उनको लगा शायद फोन हैंग हो रहा था। इसलिए उन्होंने उसको थोड़ी देर के लिए स्क्रीन बंद करके रख दिया। कुछ देर बाद फोन देखा तो वह चालू हो गया था।
विज्ञापन

उसमें देखा कि खाते से रुपये कटने के मैसेज थे। उनके खाते से एक लाख 12 हजार रुपये निकल गए थे। वह इसके बाद पंजाब नेशनल बैंक गए, जहां पर बैंक प्रबंधक को जानकारी दी। उन्होंने खाते से रुपये कटने की जांच की। इसके बाद पीड़ित ने ऑनलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। मामले में 14 नवंबर को पहासू थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ शिकारपुर शिव ठाकुर का कहना है कि ऑनलाइन ठगी के मामले में तहरीर मिलने के बाद साइबर सेल को भेजी जाती है। साइबर सेल की जांच रिपोर्ट के बाद मुकदमा दर्ज किया गया। साइबर सेल और थाना पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed