{"_id":"5f1dc8558ebc3e9f5f483e17","slug":"one-death-by-electtricity-bulandshahr-news-gbd202671918","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आया युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आया युवक, मौत
विज्ञापन
खुशहालगढ़ में करंट लगने से युवक की मौत
अनूपशहर। कोतवाली क्षेत्र के गांव खुशहालगढ़ में रविवार सुबह देवस्थान पथवारी की साफ-सफाई करने गया युवक एलटी लाइन के नंगे बिजली के तार के करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दुखद मौत हो गयी है। परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुुई है। ग्रामीण सुमित वीर ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि रविवार सुुबह करीब छह बजे बेटा सोनू (27 साल) गांव स्थित देवस्थान पथवारी की रोजाना की तरह साफ साफ करने गया था। रास्ते में सौर ऊर्जा के खंबे से लटके एलटी लाइन के नंगे तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।