{"_id":"56fbfe9c4f1c1bc84ff00e1f","slug":"one-crore-penalty-imposed-on-illegal-mining","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन करने पर लगाया एक करोड़ का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन करने पर लगाया एक करोड़ का जुर्माना
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 30 Mar 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
अवैध
- फोटो : अमर उजाला
खनन अधिकारी ने शिकारपुर और खुर्जा में बड़े पैमाने पर अवैध मिट्टी खनन पकड़ा है। खनन अधिकारी ने खनन माफियाओं पर एक करोड़ रुपये जुर्माने की संस्तुति कर फाइल एडीएम वित्त के पास भेज दी है।
विज्ञापन
तहसीलों में अवैध खनन की शिकायत पर शिकारपुर और खुर्जा में कार्रवाई की गई। खुर्जा में 52 लाख रुपये और शिकारपुर में 48.30 लाख रुपये जुर्माना खनन माफियाओं पर ठोका गया है। बता दें कि खुर्जा में बिन अनुमति बेसमेंट आदि मेें अवैध खनन किया जा रहा था।
विज्ञापन
कई खेतों से भी बिन अनुमति मिट्टी खोदी गई थी। ये सब तहसील अफसरों की साठगांठ से चल रहा था। शिकारपुर में भी कुछ ऐसा ही हो रहा था। दोनों तहसील क्षेत्रों में एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। खनन अधिकारी डॉ. ऐदल सिंह ने बताया कि खनन माफियाओं को नोटिस भेजे गए हैं। जवाब मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन