फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   One commercial building, three residential buildings sealed

Bulandshahar News: एक व्यावसायिक निर्माण, तीन आवासीय भवन सील

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
One commercial building, three residential buildings sealed
बुलंदशहर। प्राधिकरण की सख्ती के बाद भी नगर में लोग बिना मानचित्र स्वीकृत कराए भवनों का निर्माण करवा रहे हैं। सोमवार को प्राधिकरण के सचल प्रवर्तन दल ने चांदपुर रोड पर बन रहे एक व्यावसायिक निर्माण और मोहल्ला नजीमपुरा भूड़ में तीन आवासीय भवनों को सील कर दिया।
विज्ञापन

प्राधिकरण सचिव ज्योत्सना यादव ने बताया कि प्राधिकरण उपाध्यक्ष के निर्देश पर बुलंदशहर विकास क्षेत्र के जोन-तीन में सोमवार को बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रहे नवनिर्मित भवनों पर कार्रवाई के लिए सचल प्रवर्तन दल एवं डेडीकेटिड पुलिस बल को भेजा। सचल प्रवर्तन दल ने चांदपुर रोड पर 250 वर्गगज में बने अवधेश कुमार के व्यावसायिक निर्माण को सील करने की कार्रवाई की। इसके बाद नजीमपुरा भूड में रोहित, डालचंद व हरिकिशन के एक-एक आवासीय भवनों को सील किया। इन सभी के द्वारा निर्माण कार्य कराने के लिए मानचित्र को स्वीकृत नहीं कराया। प्राधिकरण उपाध्यक्ष डॉ. अंकुर लाठर ने बताया कि टीम को भेजकर बिना मानचित्र बन रहे तीन आवासीय भवन व एक व्यावसायिक निर्माण को सील कराया गया। ध्वस्तीकरण व सीलिंग की कार्रवाई क्षेत्र में जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed